
नवंबर 2022 में टाटा नेक्सन 15,871 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है
नवंबर 2022 के महीने में टाटा मोटर्स की नेक्सन कुल 15,871 यूनिट की बिक्री के साथ एसयूवी बिक्री चार्ट में टॉप पर रही है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी भारत में 2017 से बिक्री पर है और इसे 2020 की शुरुआत में एक बड़ा अपडेट मिला था। टाटा नेक्सन किफायती है और इसमें एक शक्तिशाली डीजल इंजन भी है और इसे एक विस्तृत रेंज में पेश किया जाता है।
टाटा नेक्सन को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है। वहीं पिछले महीनें हुंडई क्रेटा 13,321 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रही है, जबकि 2021 में इसी अवधि के दौरान यह आंकड़ा 10,300 यूनिट का था। जो सालाना आधार पर 29 प्रतिशत की वृद्धि है। हुंडई क्रेटा एसयूवी को अगले साल फेसलिफ्ट मिलने की संभावना है और यह 2023 ऑटो एक्सपो में डेब्यू कर सकती है।
टाटा मोटर्स की पंच माइक्रो एसयूवी तीसरे स्थान पर रही क्योंकि पंच और नेक्सॉन की संयुक्त बिक्री सिर्फ 28,000 यूनिट से अधिक रही है। टाटा पंच की पिछले महीनें 12,131 यूनिट की बिक्री हुई है, जो नवंबर 2021 में बेचीं गई 6,110 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 99 फीसदी की वृद्धि है।

टॉप 10 एसयूवी | नवंबर 2022 | नवंबर 2021 |
1. टाटा नेक्सन (61%) | 15,871 | 9,831 |
2. हुंडई क्रेटा (29%) | 13,321 | 10,300 |
3. टाटा पंच (99%) | 12,131 | 6,110 |
4. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (5%) | 11,324 | 10,760 |
5. हुंडई वेन्यू (35%) | 10,738 | 7,932 |
6. किआ सेल्टोस (5%) | 9,284 | 8,859 |
7. किआ सोनेट (66%) | 7,834 | 4,719 |
8. महिंद्रा स्कार्पियो (92%) | 6,455 | 3,370 |
9. महिंद्रा XUV300 (47%) | 5,903 | 4,005 |
10. महिंद्रा XUV700 (78%) | 5,701 | 3,207 |
मारुति सुजुकी ब्रेज़ा 11,324 यूनिट के साथ चौथे स्थान पर रही है, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 10,760 यूनिट की बिक्री हुई थी। जो सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की वृद्धि है। हुंडई वेन्यू को कुछ महीने पहले अपडेट मिला था और एन लाइन वेरिएंट को भी पेश किया गया था। कंपनी ने पिछले महीनें वेन्यू की कुल 10,738 यूनिट की बिक्री की थी।
जो 2021 की समान अवधि में बेचीं गई 7,932 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 35 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं किआ इंडिया की सेल्टोस एसयूवी 9,284 यूनिट के साथ छठे स्थान पर रही है, जो नवंबर 2021 में बेचीं गई 8,859 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं किआ सोनेट 7,834 यूनिट की बिक्री के साथ सातवें स्थान पर रही है।

वहीं अंतिम तीन स्थानों पर स्कॉर्पियो, XUV300 और XUV700 का कब्जा रहा है। स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की पिछले महीनें कुल 6,455 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं एक्सयूवी300 कॉम्पैक्ट एसयूवी और फ्लैगशिप एक्सयूवी700 एसयूवी की क्रमशः 5,903 और 5,701 यूनिट की बिक्री हुई है।