मार्च 2023 की बिक्री में टॉप 10 एसयूवी – ब्रेज़ा, नेक्सन, क्रेटा, स्कार्पियो, सेल्टोस, XUV300

मार्च 2023 में एसयूवी बिक्री चार्ट में मारुति सुजुकी ब्रेज़ा पहले स्थान पर रही है और इसकी कुल मिलाकर 16,227 यूनिट की बिक्री हुई है

नई पीढ़ी की ब्रेज़ा को जुलाई 2022 में लॉन्च किया गया था और इसे ग्राहकों द्वारा अच्छी तरह से सराहा गया है। हालाँकि टाटा नेक्सन पूरे 2022 में शीर्ष विक्रेता बनी रही और यह पिछले साल में देश में सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी थी। नेक्सन ने जनवरी 2023 में भी चार्ट में टॉप करके अपना सफल प्रदर्शन जारी रखा था।

वहीं मारुति सुजुकी ब्रेज़ा ने वापसी की है और यह पिछले दो महीनों में नेक्सॉन को पछाड़कर अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी हुई है। ब्रेजा की मार्च 2023 में कुल 16,227 यूनिट कीं बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 12,439 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 30 प्रतिशत की वृद्धि है।

दूसरी ओर टाटा नेक्सन की मार्च 2022 में 14,315 यूनिट के मुकाबले पिछले महीने कुल 14,769 यूनिट की बिक्री हुई है, जिसमें सालाना आधार पर 3 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं हुंडई क्रेटा देश में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है और मध्यम आकार की एसयूवी सेगमेंट में भी यह सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनी रही है। क्रेटा की 10,532 यूनिट के मुकाबले पिछले महीने कुल 14,026 यूनिट की बिक्री हुई है।

tata nexon_-5
Pic Source: Team Inspiration Fighters
टॉप 10 एसयूवी (YoY)मार्च 2023मार्च 2022
1. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (30%)16,22712,439
2. टाटा नेक्सन (3%)14,76914,315
3. हुंडई क्रेटा (33%)14,02610,532
4. टाटा पंच (3%)10,89410,526
5. मारुति ग्रैंड विटारा10,045   –
6. हुंडई वेन्यू (9%)10,0249,220
7. महिंद्रा स्कार्पियो (45%)8,7886,061
8. किआ सोनेट (26%)8,6776,871
9. किआ सेल्टोस (-22%)6,5548,415
10. महिंद्रा XUV300 (24%)5,1284,140

इसके चलते इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। टाटा पंच 3 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 10,526 यूनिट की तुलना में कुल 10,894 यूनिट के साथ चौथे स्थान पर रही है। वहीं मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा 10,045 यूनिट के साथ सूची में पांचवें स्थान पर रही और हाल के महीनों में इस 5-सीटर एसयूवी की बिक्री में इज़ाफ़ा हुआ है।

वहीं हुंडई वेन्यू 9 फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ 9,220 यूनिट के मुकाबले 10,024 यूनिट के साथ छठे स्थान पर रही है। वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो 45 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सातवें स्थान पर रही। पिछले महीने स्कार्पियो की कुल मिलाकर 8,788 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि मार्च 2022 में यह आंकड़ा 6,061 यूनिट का था।

kia sonet-3
Pic Source: Atish Bhadirke

वहीं किआ सोनेट की पिछले महीनें 8,677 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 6,871 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 26 फीसदी की वृद्धि है। वहीं किआ सेल्टोस और महिंद्रा XUV300 ने टॉप टेन में जगह बनाई है। सेल्टोस का अपडेटेड वर्जन इस साल के मध्य तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।