
जून 2022 में टाटा नेक्सन 14,295 यूनिट के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है, जो जून 2021 में बेची गई 8,033 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 78 प्रतिशत की वृद्धि है
पिछले महीने यानी जून 2022 में एसयूवी के बिक्री के आंकड़े सामने आ गए हैं और एक बार फिर से टाटा नेक्सन ने अपना नेतृत्व बरकरार रखा है। जून 2022 में नेक्सन कुल मिलाकर 14,295 यूनिट की बिक्री के साथ देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनकर उभरी है, जो 2021 में इसी अवधि के दौरान बेची गई 8,033 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 78 प्रतिशत की वृद्धि है।
वहीं हुंडई क्रेटा पिछले महीने कुल मिलाकर 13,790 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जो जून 2021 में बेची गई 9,941 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 39 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि पिछले साल के अंत में पेश हुई टाटा पंच को देश में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह कुल मिलाकर 10,414 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनकर उभरी है।
हुंडई इंडिया ने पिछले महीने वेन्यू की कुल 10,321 यूनिट की बिक्री की है, जो जून 2021 में बेची गई 4,865 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 112 प्रतिशत की वृद्धि है। हाल ही में वेन्यू को फेसलिफ्ट अपडेट मिला है और अब यह नए फ्रंट फेसिया के साथ आती है। इसे कुछ नए फीचर्स भी मिले हैं, लेकिन इंजन विकल्प आउटगोइंग मॉडल के समान हैं।
टॉप 10 एसयूवी | जून 2022 | जून 2021 |
1. टाटा नेक्सन (78%) | 14,295 | 8,033 |
2. हुंडई क्रेटा (39%) | 13,790 | 9,941 |
3. टाटा पंच | 10,414 | – |
4. हुंडई वेन्यू (112%) | 10,321 | 4,865 |
5. किआ सेल्टोस (-2%) | 8,388 | 8,549 |
6. किआ सॉनेट (25%) | 7,455 | 5,963 |
7. महिंद्रा एक्सयूवी700 | 6,022 | – |
8. टोयोटा अर्बन क्रूजर (105%) | 5,301 | 2,584 |
9. महिंद्रा XUV300 (3%) | 4,754 | 4,615 |
10. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (-66%) | 4,404 | 12,833 |
किआ इंडिया ने पिछले महीने सेल्टोस की कुल मिलाकर 8,388 यूनिट की बिक्री की है, जो जून 2021 में बेची गई 8,549 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 2 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं किआ सोनेट पिछले महीने 7,455 यूनिट के साथ भारत में छठी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है, जबकि जून 2021 में इसकी 5,963 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की वृद्धि है।
वहीं महिंद्रा एक्सयूवी700 जून 2022 में कुल मिलाकर 6,022 यूनिट की बिक्री के साथ सातवें स्थान पर रही है। वहीं टोयोटा अर्बन क्रूजर 5,301 यूनिट के साथ आठवें स्थान पर रही है। इसके मुकाबले अर्बन क्रूजर की जून 2021 में 2,584 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 105 प्रतिशत की वृद्धि है। कंपनी जल्द ही हाइराइडर को पेश करने वाली है, जबकि ब्रेजा के नए जेनरेशन के बाद अर्बन क्रूजर की भी नई जेनरेशन जल्द आएगी।
महिंद्रा ने जून 2022 में एक्सयूवी300 की कुल मिलाकर 4,754 यूनिट की बिक्री की है, जो जून 2021 में बेची गई 4,615 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं मारूति सुजुकी ब्रेजा की 66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,833 यूनिट की बिक्री हुई है, क्योंकि जून 2021 में यह आंकड़ा 4,404 यूनिट का था, हालाँकि हाल ही में इसकी नई जेनरेशन को पेश किया गया है, इसलिए आने वाले महीनों में इसकी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।