जुलाई 2025 में इन एसयूवी की रही तगड़ी डिमांड, ग्राहकों की पहली पसंद रही Creta

जुलाई 2025 में, हुंडई Creta टॉप 10 एसयूवी की सूची में 16,898 यूनिट की बिक्री के साथ पहले स्थान पर रही

भारतीय बाजार में SUVs की जबरदस्त मांग है और जुलाई 2025 की बिक्री के आंकड़े बताते हैं कि कुछ गाड़ियों की मांग बढ़ी है, तो कुछ की थोड़ी कम हुई है। लिस्ट में सबसे ऊपर हुंडई क्रेटा रही और इसकी कुल मिलाकर 16,898 यूनिट की बिक्री हुई है, जो जुलाई 2024 में बिकी 17,350 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 3 फीसदी की गिरावट है।

हालाँकि बिक्री में थोड़ी गिरावट आई है, फिर भी क्रेटा की मांग बाकी गाड़ियों के मुकाबले काफी मजबूत रही है। मिडसाइज़ SUV खरीदने वाले ग्राहकों के लिए क्रेटा अब भी एक पसंदीदा विकल्प बनी हुई है। मारुति सुज़ुकी ब्रेज़ा की बिक्री में भी पिछले साल के मुकाबले 4 फीसदी की कमी दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद यह दूसरे नंबर पर रही और लोगों की पसंद बनी हुई है।

वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो की बिक्री में पिछले महीने 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और इसकी कुल 13,747 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं जुलाई 2024 में इसकी कुल 12,237 यूनिट की बिक्री हुई थी। फ्रोंक्स ने यह साबित कर दिया है कि भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी के पास नए और मजबूत मॉडल के लिए हमेशा जगह होती है। इस कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर ने जुलाई 2025 में घरेलू बाजार में 12,872 यूनिट की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 18 फीसदी की बढ़त है। फ्रोंक्स तेजी से ग्राहकों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है।

maruti fronx-8

RankTop 10 SUVs July 2025 (YoY)July 2025 SalesJuly 2024 Sales
1Hyundai Creta (-3%)16,89817,350
2Maruti Suzuki Brezza (-4%)14,06514,676
3Mahindra Scorpio (12%)13,74712,237
4Maruti Suzuki Fronx (18%)12,87210,925
5Tata Nexon (-8%)12,82513,902
6Tata Punch (-33%)10,78516,121
7Mahindra Thar (125%)9,8454,385
8Toyota Hyryder (19%)8,8147,419
9Hyundai Venue (-9%)8,0548,840
10Kia Sonet (-19%)7,6279,459

वहीं टाटा नेक्सन की बिक्री में 8 प्रतिशत की गिरावट आई और जुलाई 2024 में 13,902 यूनिट की तुलना में 12,825 यूनिट की बिक्री हुई है। टाटा पंच की बिक्री में भी 33 प्रतिशत की भारी गिरावट आई और यह पिछले महीने 16,121 यूनिट की तुलना में 10,785 यूनिट के साथ छठे स्थान पर रही है।

इस बीच, महिंद्रा थार ने अपनी संख्या दोगुनी से भी ज़्यादा कर दी है और इसकी बिक्री में 125 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज हुई है। थार रॉक्स की एंट्री इस लाइफस्टाइल ऑफ-रोड SUV के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुई है। इसकी जुलाई 2024 में जहाँ 4,385 यूनिट बिकी थीं, वहीं जुलाई 2025 में 9,845 यूनिट बिककर इसकी बिक्री दोगुनी से भी ज़्यादा हो गई। ग्राहकों को इसका नया अवतार काफी पसंद आया है।

Mahindra Thar And Scorpio
Pic Source: Rishav Pratap Singh Rishu

टॉप 10 में टोयोटा की हाइराइडर, हुंडई की वेन्यू और किआ सोनेट शामिल हैं। हाइराइडर ने 19 प्रतिशत की अच्छी बढ़त हासिल की, जिससे उपभोक्ताओं का विश्वास धीरे-धीरे लेकिन स्पष्ट रूप से बढ़ा है। दूसरी ओर, वेन्यू और सोनेट की बिक्री में क्रमशः 9 प्रतिशत और 19 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। नई जनरेशन हुंडई वेन्यू को 24 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।