मारुति सुजुकी ब्रेज़ा जुलाई 2023 में भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है
जुलाई 2023 में भारतीय बाजार में टॉप 10 एसयूवी की सूची में मारुति ब्रेज़ा ने पहला स्थान हासिल किया है और कंपनी ने इसकी कुल मिलाकर 16,543 यूनिट की बिक्री की है। वहीं जुलाई 2022 में इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की केवल 9,709 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 70.39 प्रतिशत की वृद्धि है।
वहीं हुंडई क्रेटा सूची में दूसरे स्थान पर रही है और पिछले महीने इसकी 14,062 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 12,625 यूनिट का था, जिसमें सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं सूची में तीसरे स्थान पर मारुति फ्रोंक्स रही है। कुछ समय पहले ही लॉन्च हुई मारुति फ्रोंक्स पहले ही काफी लोकप्रिय हो चुकी है और पिछले महीने इसकी कुल 13,220 यूनिट की बिक्री हुई है।
वहीं चौथे स्थान पर टाटा नेक्सन ने कब्जा किया है और जुलाई 2023 में इसकी 12,349 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की सामान अवधि में बेचीं गई 14,214 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 13.12 प्रतिशत की गिरावट है। ऐसा लगता है कि फेसलिफ्ट मॉडल के लॉन्च की प्रत्याशा में नेक्सन की बिक्री में गिरावट आई है, जिसके इस साल त्योहारी सीजन तक आने की उम्मीद है।

| टॉप 10 एसयूवी | जुलाई 2023 की बिक्री |
| 1. मारुति ब्रेज़ा (70%) | 16,543 |
| 2. हुंडई क्रेटा (11%) | 14,062 |
| 3. मारुति फ्रोंक्स | 13,220 |
| 4. टाटा नेक्सन (-13.12%) | 12,349 |
| 5. टाटा पंच (9.19%) | 12,019 |
| 6. महिंद्रा स्कार्पियो (176.68%) | 10,522 |
| 7. हुंडई वेन्यू (-16.15%) | 10,062 |
| 8. किआ सेल्टोस (14%) | 9,740 |
| 9. मारुति ग्रैंड विटारा | 9,079 |
| 10. हुंडई एक्सटर | 7,000 |
वहीं पिछले महीनें टाटा पंच की 12,019 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 11,007 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 9.19 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो और स्कार्पियो एन की कुल मिलाकर 10,522 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 3,803 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 176.68 प्रतिशत की भारी वृद्धि है।
जुलाई 2023 में 10,062 यूनिट की बिक्री के साथ हुंडई वेन्यू सूची में सातवें स्थान पर रही है। वहीं पिछले साल की समान अवधि में इसकी 12,000 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 16.15 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं सूची में अगला स्थान किआ सेल्टोस को मिला है। पिछले महीने इस एसयूवी की 9,740 यूनिट्स बिकीं हैं, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 8,541 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 14.04 फीसदी की बढ़ोतरी है।

वहीं मारुति ग्रैंड विटारा अपने लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद काफी लोकप्रिय हो गई है और पिछले महीनें 9,079 यूनिट की बिक्री के साथ यह नौवें स्थान पर रही है। जुलाई 2023 में शीर्ष 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की हमारी सूची में नई हुंडई एक्सटर शामिल है। कंपनी ने पिछले महीनें इस माइक्रो-एसयूवी की 7,000 यूनिट की बिक्री की है, जो बेहद प्रभावशाली है।