जुलाई 2022 की बिक्री में टॉप 10 एसयूवी – नेक्सन, क्रेटा, ब्रेज़ा, वेन्यू, सेल्टोस, XUV700

mahindra XUV700-25
Pic Source: Bibin C

जुलाई 2022 में टाटा नेक्सन 14,214 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में शीर्ष पर रही है, जो पिछले साल की इसी अवधि में बेची गई 10,287 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 38 फीसदी की वृद्धि है

जुलाई 2022 के महीने में टाटा नेक्सन टॉप 10 एसयूवी की सूची में शीर्ष पर रही है। पिछले साल जुलाई 2021 में नेक्सन की जहाँ 10,287 यूनिट की बिक्री हुई थी, वहीं जुलाई 2022 में टाटा नेक्सन की 14,214 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि सालाना आधार पर 38 फीसदी की वृद्धि है। नेक्सन, पंच ने पिछले महीने टाटा को अपनी उच्चतम मासिक बिक्री दर्ज करने में काफी मदद की है।

पिछले महीने टाटा पंच भी भारत में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनकर उभरी है और कंपनी ने इसकी 11,007 यूनिट की बिक्री दर्ज की है। वहीं हुंडई क्रेटा की जुलाई 2022 में 12,625 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 13,000 यूनिट का था। इस तरह क्रेटा सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रही है।

हुंडई की वेन्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी भी कुल मिलाकर 12,000 यूनिट की बिक्री के साथ देश में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 8,185 यूनिट का था, जो सालाना आधार पर 47 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि है। वेन्यू को हाल ही में बड़ा अपग्रेड मिला है और इसने निश्चित रूप से अच्छी बिक्री संख्या दर्ज करने में मदद की है।

2022-Hyundai-Venue-facelift-vs-Hyundai-Creta-front-angle

टॉप 10 एसयूवी जुलाई 2022 जुलाई 2021
1. टाटा नेक्सन (38%) 14,214 10,287
2. हुंडई क्रेटा (-3%) 12,625 13,000
3. हुंडई वेन्यू (47%) 12,000 8,185
4. टाटा पंच 11,007  –
5. मारुति ब्रेज़ा (-23%) 9,709 12,676
6. किआ सेल्टोस (22%) 8,541 6,983
7. महिंद्रा बोलेरो (22%) 7,917 6,491
8. किआ सोनेट (-6%) 7,215 7,675
9. टोयोटा अर्बन क्रूजर (175%) 6,724 2,448
10. महिंद्रा XUV700 (3%) 6,277

भारत में क्रेटा को भी अगले साल की शुरुआत में फेसलिफ्ट अपडेट मिलने की संभावना है। वहीं नई मारुति सुजुकी ब्रेज़ा की जुलाई 2022 में 9,709 यूनिट की बिक्री हुई है, जो 2021 में इसी अवधि के दौरान बेची गई 12,676 यूनिट के मुकाबले 23 फीसदी की गिरावट है। हालाँकि आने वाले महीनों में इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

वहीं किआ सेल्टोस की जुलाई 2021 में 6,983 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो जुलाई 2022 में बढ़कर 8,541 यूनिट रही है। इस तरह सेल्टोस ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 22 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। वहीं बोलेरो की जुलाई 2022 में 7,917 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि जुलाई 2021 में यह आंकड़ा 6,491 यूनिट का था, जो सालाना आधार पर 22 फीसदी की वृद्धि है।

2022 kia Seltos and Sonetवहीं किआ सोनेट की 6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,215 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि जुलाई 2021 में यह आंकड़ा 7,675 यूनिट का था। सेल्टोस को भी भारत में आने वाले महीनों में अपडेट मिलने की उम्मीद है। वहीं पिछले महीनें अर्बन क्रूजर  6,724 यूनिट की बिक्री के साथ नौवें स्थान पर रही है, जो कि जुलाई 2021 में बेची गई 2,448 यूनिट के मुकाबले 175 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं महिंद्रा XUV700 भी पिछले महीने 6,277 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है।