जनवरी 2023 की बिक्री में टॉप 10 एसयूवी – नेक्सन, क्रेटा, सेल्टोस, विटारा, XUV700

tata nexon_-2
Pic Source : Vikas Patil

टाटा नेक्सन जनवरी 2023 में टॉप 10 एसयूवी की सूची में पहले स्थान पर रही है और कंपनी इन इसकी कुल मिलाकर 15,567 यूनिट की बिक्री की है

नए कैलेंडर वर्ष के पहले महीने में टाटा मोटर्स की नेक्सन एसयूवी टॉप 10 एसयूवी सूची में पहले पायदान पर रही है, जो 2022 में इसी अवधि के दौरान 13,816 यूनिट के मुकाबले कुल 15,567 यूनिट के साथ सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं हुंडई की क्रेटा 9,869 यूनिट के मुकाबले 15,037 यूनिट के साथ भारत में दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी रही है।

यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली मध्यम आकार की एसयूवी भी रही है। हुंडई क्रेटा की बिक्री में सालाना आधार पर 52 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं मारुति सुजुकी ब्रेज़ा 14,359 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही है, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 9,576 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिसमें साल दर साल 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

टाटा पंच माइक्रो एसयूवी 2022 में इसी अवधि के दौरान 10,027 यूनिट की तुलना में 12,006 यूनिट के साथ चौथे स्थान पर रही है, जिसमें सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं वेन्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी जनवरी 2023 में 10,738 यूनिट के साथ पांचवें स्थान पर रही है, जबकि जनवरी 2022 में यह आंकड़ा 11,377 यूनिट का था। जो सालाना आधार पर 6 फीसदी की गिरावट है।

2022-venue-1

टॉप 10 एसयूवी जनवरी 2023 जनवरी 2022
1. टाटा नेक्सन (13%) 15,567 13,816
2. हुंडई क्रेटा (52%) 15,037 9,869
3. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (50%) 14,359 9,576
4. टाटा पंच (20%) 12,006 10,027
5. हुंडई वेन्यू (-6%) 10,738 11,377
6. किआ सेल्टोस (-9%) 10,470 11,483
7. किआ सोनेट (34%) 9,261 6,904
8. महिंद्रा स्कार्पियो (188%) 8,715 3,026
9. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा 8,662
10. महिंद्रा XUV700 (40%) 5,787 4,119

वहीं किआ सेल्टोस बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान 11,483 यूनिट के मुकाबले 10,470 यूनिट के साथ सूची में छठे स्थान पर रही है, जिसमें साल दर साल 9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। सेल्टोस का फेसलिफ़्टेड संस्करण कथित तौर पर इस साल के मध्य तक कई बाहरी और आंतरिक बदलावों के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

वहीं किआ सोनेट पिछले महीने भारत में सातवीं सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी रही है, क्योंकि पिछले महीने इसकी कुल 9,261 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं जनवरी 2022 में यह आंकड़ा 6,904 यूनिट था, जो सालाना आधार पर 34 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि है। वहीं महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की 188 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,026 यूनिट के मुकाबले कुल 8,715 यूनिट की बिक्री की है।

maruti-suzuki-grand-vitara-white-colour-

वहीं मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ने पिछले महीने 8,662 यूनिट के साथ अपनी उच्चतम मासिक बिक्री दर्ज की है, जबकि लोकप्रिय महिंद्रा XUV700 ने सालाना आधार पर 40 फीसदी की वृद्धि के साथ 4,119 यूनिट के मुकाबले 5,787 यूनिट के साथ शीर्ष दस में जगह बनाई है।