फरवरी 2022 की बिक्री में टॉप 10 एसयूवी – नेक्सन, वेन्यू, पंच, सेल्टोस, एक्सयूवी700

फरवरी 2022 में टाटा नेक्सन 12,259 यूनिट की बिक्री के साथ भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनकर उभरी है

भारत में एसयूवी सेगमेंट की लोकप्रियता चरम पर है और ये संबंधित ब्रांड की बिक्री में अपना अच्छा योगदान देती हैं। यही वजह है कि भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग में अपना कारोबार कर रही लगभग सभी कंपनियां इस सेगमेंट में अपनी कारों की पेशकश करती है। फरवरी 2022 के महीने में भी एसयूवी की बिक्री की गति जारी रही।

फरवरी 2022 में टाटा नेक्सन 12,259 यूनिट की बिक्री के साथ देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनकर उभरी है। इसके मुकाबले टाटा नेक्सन की फरवरी 2021 में 7,929 यूनिट की बिक्री की थी, जो सालाना आधार पर 54.6 फीसदी की वृद्धि है, जबकि हुंडई वेन्यू 10,212 यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर रही, जो फरवरी 2021 में बेची गई 11,224 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 9 फीसदी की गिरावट है।

सूची में हुंडई क्रेटा को 9,606 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 12,428 यूनिट के मुकाबले 21.5 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि पिछले साल फेस्टिव सीजन में लॉन्च होने वाली टाटा पंच ने अपना दम दिखाया है और फरवरी 2022 में 9,592 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में पांचवें स्थान पर रही।Kia Sonnet Anniversary Editionफरवरी 2022 में मारूति सुजुकी विटारा ब्रेजा की 20 फीसदी की गिरावट के साथ 9,256 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल के इसी महीने में यह आकड़ा 11,585 यूनिट का था। इसी प्रकार किआ सेल्टोस की पिछले महीने 6,575 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 8,305 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 20.8 फीसदी की गिरावट है।

टॉप 10 एसयूवीफरवरी 2022फरवरी 2021
1. टाटा नेक्सन (54.6%)12,2597,929
2. हुंडई वेन्यू (-9%)10,21211,224
3. हुंडई क्रेटा (-21.5%)9,60612,428
4. टाटा पंच9,592–
5. मारूति विटारा ब्रेजा (-20%)9,25611,585
6. किआ सेल्टोस (-20.8%)6,5758,305
7. किआ सोनेट (-23%)6,1547,997
8. महिंद्रा थार (78.4%)5,0722,842
9. महिंद्रा एक्सयूवी300 (42%)4,5113,174
10. महिंद्रा एक्सयूवी7004,138–

किआ ने भी सोनेट की फरवरी 2022 में 6,154 यूनिट की बिक्री की है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 7,997 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार  23 फीसदी की गिरावट है, जबकि महिंद्रा ने थार की पिछले महीने अब तक की सबसे ज्यादा 5,072 यूनिट की बिक्री की है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 2,842 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 78.4 फीसदी की वृद्धि है।Mahindra XUV700-13महिंद्रा एक्सयूवी300 ने भी अपनी बिक्री सालाना आधार पर 42 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है, क्योंकि फरवरी 2022 में इसकी बिक्री का आकड़ा 4,511 यूनिट रहा, जबकि फरवरी 2021 में यह आकड़ा 3,174 यूनिट का था, वहीं फरवरी 2022 में महिंद्रा एक्सयूवी700 भी 4,138 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में शामिल रही।