दिसंबर 2021 की बिक्री में टॉप 10 एसयूवी – नेक्सन, वेन्यू, ब्रेजा, पंच, सेल्टोस, क्रेटा, तैगुन

दिसंबर 2021 में टाटा नेक्सन 12,899 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनकर उभरी है

भारत में एसयूवी सेगमेंट की लोकप्रियता अपने चरम पर है और इन्हें खरीददारों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। मौजूदा दौर में भारत में कारोबार कर रही लगभग सभी कार निर्माताओं के पोर्टफोलियो में एसयूवी शामिल हैं। जिसके माध्यम से वे बाजार में अपनी प्रमुख हिस्सेदारी हासिल कर पा रहे हैं। दिसंबर 2021 में टाटा नेक्सन 12,899 यूनिट के साथ आश्चर्यजनक रूप से भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनकर उभरी है।

इसके मुकाबले टाटा नेक्सन की दिसंबर 2020 में 6,835 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 88.7 फीसदी की वृद्धि है। दिसंबर 2021 में हुंडई वेन्यू 10,360 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है। इसके मुकाबले दिसंबर 2020 में इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की 12,313 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 15.8 फीसदी की गिरावट है।

दिसंबर 2021 में मारूति सुजुकी विटारा ब्रेजा की 9,531 यूनिट बेची गई हैं, जो कि दिसंबर 2020 में बेची गई 12,251 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 22.2 फीसदी की गिरावट है, जबकि हाल ही में लॉन्च हुई टाटा पंच भी टॉप 10 की सूची में चौथा स्थान बनाने में कामयाब रही। कंपनी ने पिछले महीने इसकी 8,008 यूनिट की बिक्री की है।hyundai Creta

टॉप 10 एसयूवीदिसंबर 2021दिसंबर 2020
1. टाटा नेक्सन (88.7%)12,8996,835
2. हुंडई वेन्यू (-15.8%)10,36012,313
3. मारूति विटारा ब्रेजा (-22.2%)9,53112,251
4. टाटा पंच8,008–
5. हुंडई क्रेटा (-28%)7,60910,592
6. महिंद्रा एक्सयूवी300 (7%)4,2603,974
7. किआ सेल्टोस (-28.4%)4,0125,608
8. महिंद्रा एक्सयूवी7003,960–
9. किआ सोनेट (-40%)3,5785,959
10. फॉक्सवैगन तैगुन2,828–

वहीं हुंडई क्रेटा की दिसंबर 2021 में 7,609 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि दिसंबर 2020 में बेची गई 10,592 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 28 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि दिसंबर 2021 में महिंद्रा एक्सयूवी300 की बिक्री में सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। महिंद्रा ने इसकी 4,260 यूनिट की बिक्री की है, जबकि दिसंबर 2020 में इसकी 3,974 यूनिट की बिक्री हुई थी।

दिसंबर 2021 में किआ सेल्टोस की केवल 4,012 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि दिसंबर 2020 में बेची गई 5,608 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 28.4 प्रतिशत की गिरावट है। पिछले महीने महिंद्रा एक्यूवी700 एक बार फिर से बिक्री के अच्छे आंकड़े दर्ज करने में कामयाब रही हैं और कंपनी ने इसकी 3,960 यूनिट की बिक्री की है। Volkswagen Taigun-7वहीं किआ सोनेट की दिसंबर 2021 में 3,578 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि दिसंबर 2021 में बेची गई 5,959 यूनिट के मुकाबले 40 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि हाल ही में लॉन्च हुई फॉक्सवैगन तैगुन भी दिसंबर 2021 में टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। कंपनी ने दिसंबर 2021 में तैगुन की 2,828 यूनिट की बिक्री करने में कामयाबी हासिल की है।