
महिंद्रा थार की प्रतीक्षा अवधि 17 महीने तक है, जबकि टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर के लिए 15 महीने तक का इंतज़ार करना होगा
फरवरी 2023 में महिंद्रा थार पर सबसे ज्यादा 17 महीने तक का वेटिंग पीरियड है। इस लाइफस्टाइल ऑफ-रोड एसयूवी को 2020 में बाजार में अपनी शुरुआत के बाद से ग्राहकों के बीच अच्छी तरह से प्रतिक्रिया मिली है। वहीं दूसरी पीढ़ी की थार की रेंज को इस साल के अंत में 5-डोर वेरिएंट के आगमन के साथ विस्तारित किया जाएगा।
वहीं इस महीनें टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर के लिए दूसरी सबसे बड़ी प्रतीक्षा अवधि है, क्योंकि कुछ वेरिएंट 15 महीने तक की वेटिंग के साथ आते हैं। वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की प्रतीक्षा अवधि भी 15 महीने तक है। नई-जेन स्कॉर्पियो एक विशाल रेंज में पेश की गई है और यह 6 और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है।
महिंद्रा XUV700 खरीदारों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई है और इस महीने इसके कुछ वेरिएंट के लिए 11 महीने तक की प्रतीक्षा अवधि है। वहीं मारुति सुजुकी ब्रेज़ा कॉम्पैक्ट एसयूवी की प्रतीक्षा अवधि 9 महीने तक है। अपडेटेड मॉडल ने पिछले साल एक नए एक्सटीरियर डिजाइन और इंटीरियर के साथ बाजार में अपनी शुरुआत की थी।
मॉडल | फरवरी 2023 वेटिंग पीरियड |
महिंद्रा थार | 17 महीनें तक |
टोयोटा हाइराइडर | 15 महीनें तक |
महिंद्रा स्कार्पियो | 15 महीनें तक |
महिंद्रा XUV700 | 11 महीनें तक |
मारुति ब्रेज़ा | 9 महीनें तक |
हुंडई क्रेटा | 8 महीनें तक |
मारुति ग्रैंड विटारा | 7 महीनें तक |
किआ सेल्टोस | 6 महीनें तक |
टाटा पंच | 6 महीनें तक |
हुंडई वेन्यू | 6 महीनें तक |
सुविधाओं की सूची भी पिछले मॉडल की तुलना में अधिक अपमार्केट है। वहीं भारत में सबसे अधिक बिकने वाली मध्यम आकार की एसयूवी हुंडई क्रेटा के कुछ वेरिएंट के लिए 8 महीने तक का इंतज़ार करना होगा। वहीं मारुति सुजुकी की नई पेशकश ग्रैंड विटारा का मालिक बनने के इच्छुक ग्राहकों को 7 महीने तक इंतजार करना होगा।
ग्रैंड विटारा में टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर के साथ कई समानताएं हैं, क्योंकि वे प्लेटफॉर्म, मैकेनिकल बिट्स और उपकरण सूची साझा करते हैं। किआ सेल्टोस को इस साल के मध्य तक या तीसरी तिमाही में फेसलिफ्ट मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में इस 5-सीटर के कुछ वेरिएंट के लिए 6 महीने तक का इंतज़ार करना पड़ रहा है।
वहीं टाटा पंच माइक्रो एसयूवी के कुछ वैरिएंट के लिए 6 महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि हुंडई वेन्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी के मालिक बनने के लिए 6 महीने तक का इंतज़ार करना होगा।