जून 2020 के टॉप 10 टू व्हीलर्स – Hero Splendor ने दी Honda Activa को मात

जून 2020 में कुल मिलाकर 7,51,554 यूनिट टूव्हीलर्स की बिक्री हुई, जो कि जून 2019 में बेचे गए 11,32,030 यूनिट की तुलना में 33 फीसदी कम है

भारत में हेल्थ क्राइसिस के बीच अब दोपहिया उद्योग निश्चित रूप से पटरी पर आने लगा है और फेस्टिव सीजन में इसमें और भी ज्यादा वृद्धि होने की उम्मीद है। क्योंकि फेस्टिव सीजन में लोगों की खरीद की भावना ज्यादा सकारात्मक होती है। जून 2020 में सामने आए बिक्री के आकड़े भी यही बता रहे हैं कि अब उद्योग गति पकड़ने लगा है।

आकड़ों की मानें तो जून 2020 में कुल मिलाकर 7,51,554 यूनिट टूव्हीलर्स की बिक्री हुई, जो कि जून 2019 में बेचे गए 11,32,030 यूनिट की तुलना में 33 फीसदी कम है, लेकिन जबकि देश हेल्थ क्राइसिस के बीच आर्थिक समस्याओं से भी जूझ रहा हैं, तब ये आकड़े खराब नहीं कहे जा सकते हैं। लिस्ट में एंट्री लेवल मोटरसाइकिल हीरो स्पलेंडर (Hero Splendor) टॉप पर रही और जून 2020 में इसकी बिक्री 25.7% की गिरावट के साथ 1,80,266 यूनिट रही, जो कि पिछले साल जून 2019 में 2,42,743 यूनिट थी।

वहीं हीरो एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) ने लंबी छलांग लगाई है और 1,29,602 यूनिट की बिक्री के साथ लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। हालांकि पिछले साल के 1,93,194 यूनिट के मुकाबले इसमें 32.9% फीसदी की गिरावट है, लेकिन यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि डीलक्स ने टॉप सेलिंग स्कूटर होंडा एक्टिवा को पीछे छोड़ दिया है। होंडा एक्टिवा (Honda Activa) में जून 2020 की बिक्री में करीब 48.6% फीसदी की गिरावट आई है और 1,21,668 यूनिट की बिक्री के साथ लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पिछले साल जून 2019 में यह आकड़ा 2,36,739 यूनिट था।

Honda Activa

Top 10 Selling Two Wheelers (YoY)June 2020 SalesJune 2019 Sales
1. Hero Splendor (-25.7%)1,80,2662,42,743
2. Hero HF Deluxe (-32.9%)1,29,6021,93,194
3. Honda Activa (-48.6%)1,21,6682,36,739
4. Bajaj Pulsar (-2.6%)80,82283,008
5. Hero Glamour (-35.2%)45,25269,878
6. TVS XL100 (-22.2%)40,62052,253
7. Honda CB Shine (-52.5%)40,31684,871
8. Hero Passion (-28.9%)39,90056,143
9. TVS Jupiter (-32.7%)37,83156,254
10. Bajaj Platina (-38%)35,27756,947

बजाज पल्सर (Bajaj Pulsar) लिस्ट में चौथे स्थान पर रही और पिछले साल की अपनी गति को बनाए रखा। इस सीरीज ने जून 2020 में 80,822 यूनिट के साथ केवल 2.6% फीसदी की गिरावट देखी, जो कि पिछले साल जून में 83,008 यूनिट था। इसी तरह हीरो मोटोकॉर्प का एक अन्य प्रोडक्ट ग्लैमर जून 2020 में 45,252 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवां सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन बना और इसमें 35.24 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। पिछले साल जून में यह 69,878 यूनिट थी।

Honda CB Shine

छंठवे स्थान पर रहने वाली टीवीएस एक्सएल (TVS XL100) करीब 22.2% की गिरावट के साथ 40,620 यूनिट बिकी जो कि पिछले साल 52,253 यूनिट थी, जबकि सांतवां नम्बर पाने वाली होंडा Honda CB Shine की 52.5% के गिरावट के साथ 40,316 यूनिट बेची गई। पिछले साल जून में यह आकड़ा 84,871 यूनिट था।

लिस्ट में आठवां नम्बर हीरो पैशन (Hero Passion) को मिला, जिसकी 39,900 यूनिट 28.9 फीसदी की गिरावट के साथ बिकी। पिछले साल यह आंकड़ा 56,143 यूनिट का था। इसी तरह टीवीएस ज्यूपिटर (TVS Jupiter) की 32.7 फीसदी गिरावट के साथ 37,831 यूनिट बिकी जो कि पिछले साल 56,254 यूनिट था और बजाज प्लैटिना (Bajaj Platina) दसवें नम्बर पर 35,277 यूनिट के साथ रही। प्लैटिना की बिक्री में 38 की गिरावट आई है, क्योंकि पिछले साल जून में यह आंकड़ा 56,947 यूनिट का था।