2020 की बिक्री में टॉप 10 एसयूवी – Creta, Seltos और Brezza टॉप 3 में शामिल

Creta vs seltos vs troc

दूसरी पीढ़ी की हुंडई क्रेटा 2020 की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही, जबकि किआ सेल्टोस और मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा भी टॉप 3 में अपना स्थान बनाने में कामयाब रही

भारत में साल 2020 में कॉम्पैक्ट और मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट की सबसे ज्यादा चर्चा रही और इनकी बिक्री भी काफी शानदार रही है। हम भारत में साल 2020 में बेची गई टॉप एसयूवी की बात करें तो हुंडई क्रेटा साल 2020 में देश में सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी रही। कंपनी ने इस एसयूवी के दूसरे जेनरेशन को मार्च 2020 में लॉन्च किया था।

अपने लॉन्च होने के बाद से ही हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) को लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिली और अपने सहयोगी ब्रांड किआ सेल्टोस को पछाड़ कर पहला नंबर हासिल किया। कैलेंडर 2020 में हुंडई क्रेटा की कुल मिलाकर 96,936 यूनिट की बिक्री हुई, जो कि साल 2019 के मुकाबले 2.8 प्रतिशत की गिरावट है। कंपनी ने कैलेंडर वर्ष 2019 में क्रेटा की 99,736 यूनिट की बिक्री की थी।

भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली दूसरी एसयूवी किआ सेल्टोस (Kia Seltos) रही, जिसकी 113.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 96,932 यूनिट बेची गई, जो कि क्रेटा से कुछ ही यूनिट कम है। कंपनी ने इस कार को अगस्त, 2019 में लॉन्च किया था। सेल्टोस की साल 2019 में 45,494 यूनिट बेची गई थी।

sonet vs venue

Top 10 Selling SUVs In 2020 (YoY) Sales In 2020 Sales In 2019
1. Hyundai Creta (-2.8%) 96,989 99,736
2. Kia Seltos (113.1%) 96,932 45,494
3. Maruti Suzuki Vitara Brezza (-34.2%) 83,666 1,27,094
4. Hyundai Venue (17%) 82,428 70,443
5. Mahindra Bolero (-20.4%) 55,433 69,656
6. Tata Nexon (-1%) 48,842 49,312
7. Kia Sonet 38,363    –
8. Mahindra XUV300 (-19.9%) 32,197 40,197
9. Mahindra Scorpio (-33.1%) 31,240 46,725
10. Ford EcoSport (-32%) 27,181 39,989

लिस्ट में तीसरा स्थान मारूति सुजुकी विटारा ब्रेजा (Maruti Suzuki Vitara Brezza) को 83,666 यूनिट के साथ मिला। हालांकि ब्रेजा की बिक्री में 34.2 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, 2019 में यह आंकड़ा 1,27,094 यूनिट का था। इसके बाद चौथा स्थान हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) को 17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मिला और इसकी 82,428 यूनिट की बिक्री हुई जबकि 2019 में यह आंकड़ा 70,443 यूनिट का था।

महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) की कैलेंडर वर्ष 2020 में 20.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,433 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि 2019 में 69,656 यूनिट थी। इसके बाद टाटा नेक्सन (Tata Nexon) की बिक्री में 1 फीसदी की गिरावट देखी गई। टाटा मोटर्स ने साल 2019 के 49,312 यूनिट के मुकाबले 2020 में 48,842 यूनिट बेची।

tata Nexon

लिस्ट में सांतवां स्थान (Kia Sonet) को 38,363 यूनिट के साथ मिला। चूंकि ये कार पिछले साल बिक्री पर उपलब्ध नहीं थी। अगला स्थान महिंद्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300) को 19.9 फीसदी की गिरावट के साथ मिला, इसकी 2020 में कुल मिलाकर 40,197 यूनिट की बिक्री हुई।

कैलेंडर वर्ष 2020 मे सबसे ज्यादा बिकने वाली अगली एसयूवी महिन्द्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) में 33.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और इसकी 31,240 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 46,725 यूनिट का था, जबकि फोर्ड ईकोस्पोर्ट (Ford EcoSport) की 27,181 यूनिट बेची गई, इसकी बिक्री में 32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 39,989 यूनिट का था।