
मारुति सुजुकी डिजायर मई 2023 में टॉप 10 सेडान बिक्री चार्ट में 11,315 यूनिट के साथ शीर्ष पर रही है
मई 2023 में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की डिज़ायर देश में सबसे अधिक बिकने वाली सेडान रही है। इस कॉम्पैक्ट सेडान की पिछले महीने कुल 11,315 यूनिट की बिक्री हुई है, जो 2022 में इसी अवधि के दौरान बेचीं गई 11,603 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 2 फीसदी की गिरावट है। यह भारत में आठवीं सबसे अधिक बिकने वाली कार रही है।
वहीं हुंडई औरा 4,707 यूनिट की घरेलू बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 3,311 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिसमें सालाना आधार पर 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नई पीढ़ी की हुंडई वेर्ना तीसरे स्थान पर रही क्योंकि मई 2022 में 1,488 यूनिट के मुकाबले 3,687 यूनिट की बिक्री हुई है।
इसके चलते साल-दर-साल बिक्री में 148 फीसदी का भारी उछाल आया है। वेर्ना पिछले महीने भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मध्यम आकार की सेडान भी रही है। होंडा अमेज़ बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान 3,709 यूनिट की तुलना में कुल 3,128 यूनिट के साथ सूची में चौथे स्थान पर रही है, जिसमें सालाना आधार पर 16 फीसदी की गिरावट हुई है।
टॉप 10 सेडान | मई 2023 | मई 2022 |
1. मारुति सुजुकी डिजायर (-2%) | 11,315 | 11,603 |
2. हुंडई औरा (42%) | 4,707 | 3,311 |
3. हुंडई वेर्ना (148%) | 3,687 | 1,488 |
4. होंडा अमेज़ (-16%) | 3,128 | 3,709 |
5. टाटा टिगोर (-32%) | 2,701 | 3,975 |
6. स्कोडा स्लाविया (-31%) | 1,695 | 2,466 |
7. फॉक्सवैगन वर्टस (-25%) | 1,631 | 2,177 |
8. होंडा सिटी (-58%) | 1,532 | 3,628 |
9. मारुति सुजुकी सियाज़ (69%) | 992 | 586 |
10. टोयोटा कैमरी (34%) | 142 | 106 |
वहीं टाटा टिगोर मई 2023 में कुल 2,701 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही, जो मई 2022 में बेचीं गई 3,975 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 32 फीसदी की गिरावट है। स्कोडा स्लाविया पिछले महीने भारत में छठी सबसे अधिक बिकने वाली सेडान रही है, क्योंकि घरेलू स्तर पर 31 प्रतिशत की गिरावट के साथ इसकी 2,466 यूनिट के मुकाबले 1,695 यूनिट की बिक्री हुई है।
फॉक्सवैगन वर्टस मई 2022 में 2,177 यूनिट की तुलना में कुल 1,631 यूनिट के साथ सूची में सातवें स्थान पर रही है, जिसमें सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की गिरावट आई है। पांचवीं पीढ़ी की होंडा सिटी कुल 1,532 यूनिट के साथ आठवें स्थान पर रही है। वहीं मई 2022 में इसकी 3,628 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 58 प्रतिशत की वृद्धि है।

मारुति सुजुकी सियाज और टोयोटा कैमरी ने शीर्ष दस में जगह बनाई है। सियाज़ की मई 2022 में 586 यूनिट के मुकाबले 69 प्रतिशत की वृद्धि के साथ पिछले महीनें कुल 992 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं कैमरी हाइब्रिड सेडान की कुल 142 यूनिट की बिक्री हुई है।