मार्च 2023 की बिक्री में टॉप 10 सेडान – डिजायर, औरा अमेज़, वेर्ना, सिटी, वर्टस   

hyundai verna_

मार्च 2023 में मारुति सुजुकी डिजायर सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान रही है और कंपनी इसकी 13,394 यूनिट बेचने में सफल रही है

मार्च 2023 में टॉप 10 सेडान की बिक्री में मारुति सुजुकी डिजायर पहले पायदान पर रही है और कंपनी ने इसकी कुल मिलाकर 13,394 यूनिट की बिक्री की है। वहीं पिछले साल की समान अवधि में इसकी 18,623 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 28 फीसदी की गिरावट है। वहीं होंडा अमेज़ सूचि में दूसरे स्थान पर रही है।

पिछले महीनें अमेज़ सेडान की कुल मिलाकर 3,996 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2022 में बेचीं गई 2,998 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 34 फीसदी की गिरावट है। होंडा अमेज़ को अगले साल नया जनरेशन मिलेगा और उम्मीद है कि इसमें हाइब्रिड इंजन की पेशकश की जाएगी।

वहीं हुंडई औरा को 3,774 यूनिट के साथ सूची में तीसरा स्थान मिला है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 3,775 यूनिट का था। हुंडई ने हाल ही औरा को अपडेट किया है और इसके एक्सटीरियर डिज़ाइन में बदलाव किया गया है साथ ही इसे कई नए फीचर्स भी मिले हैं। वहीं हुंडई वेर्ना सूची में चौथे स्थान पर रही है।

टॉप 10 सेडान मार्च 2023 मार्च 2022
1. मारुति सुजुकी डिजायर (-28%) 13,394 18,623
2. होंडा अमेज़ (34%) 3,996 2,998
3. हुंडई औरा (0%) 3,774 3,775
4. हुंडई वेर्ना (137%) 3,755 1,586
5. टाटा टिगोर (-32%) 2,705 4,007
6. होंडा सिटी (-16%) 2,693 3,225
7. फॉक्सवैगन वर्टस     1,792
8. स्कोडा स्लाविया (-41%) 1,574 2,665
9. मारुति सुजुकी सियाज़ (-83%) 300 1,834
10. स्कोडा सुपर्ब (-42%) 104 180

hyundai aura-7

पिछले महीनें हुंडई ने नई जनरेशन वेर्ना सेडान की कुल मिलाकर 3,775 यूनिट की बिक्री की है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 1,586 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 137 फीसदी की वृद्धि है। हुंडई ने हाल ही में नई जेनेरशन वेर्ना एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव के साथ लॉन्च किया था। साथ ही इसे कई नए फीचर्स भी मिले हैं जिसका फायदा कंपनी को मिला है।

वहीं टाटा टिगोर की बिक्री में सालाना आधार पर 32 फीसदी की गिरावट हुई है, क्यूंकि कंपनी ने पिछले महीनें इसकी कुल 2,705 यूनिट की बिक्री की है, जबकि मार्च 2022 में यह आंकड़ा 4,007 यूनिट का था। सूची में होंडा सिटी 2,693 यूनिट के साथ छटवें स्थान पर रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 3,225 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 16 फीसदी की गिरावट है।

volkswagen virtus-6

वहीं फॉक्सवैगन वर्टस और स्कोडा स्लाविया सूची में क्रमश: सातवें और आठवें स्थान पर रही है और इनकी कुल मिलाकर 1,792 और 1,574 यूनिट की बिक्री हुई है। दोनों ही कारें एक ही प्लेटफार्म पर बनी है और आपस में बहुत कुछ साझा करती हैं। वहीं मारुति सियाज 300 यूनिट के साथ सूची में नौवें स्थान पर रही है, जो मार्च 2022 में बेची गई 1,834 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 83 फीसदी की गिरावट है। सूची में स्कोडा सुपर्ब 104 यूनिट के साथ दसवें स्थान पर रही है।