जून 2023 की बिक्री में टॉप 10 सेडान – डिज़ायर, वेर्ना, अमेज़, सिटी, स्लाविया, वर्टस

hyundai verna_-4
Pic Source: Rohir Naik

जून 2023 की बिक्री में मारूति डिजायर 9,322 यूनिट की बिक्री के साथ शीर्ष पर रही है, जो कि जून 2022 में बेची गई 12,695 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 26 फीसदी की गिरावट है

जून 2023 में टॉप 10 सेडान की बिक्री 11.50 प्रतिशत घटकर 32,024 यूनिट की रही है, जबकि जून 2022 में यह आंकड़ा 36,186 यूनिट का था। वहीं मई 2023 में यह आंकड़ा 31,530 यूनिट का था, जो कि मासिक आधार पर 1.57 प्रतिशत की वृद्धि है। मारुति सुजुकी डिजायर टॉप 10 सेडान सूची में पहले स्थान पर रही है।

जून 2023 में मारुति सुजुकी डिजायर की 9,322 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जून 2022 में बेची गई 12,695 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 26 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं हुंडई औरा 4,907 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रही है, जबकि जून 2022 में यह आंकड़ा 4,102 यूनिट का था। इस तरह इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 19.62 फीसदी की वृद्धि हुई है।

सूची में तीसरे नंबर पर हुंडई की वेर्ना शामिल रही है, जिसकी जून 2023 में 4,001 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जून 2022 में बेची गई 1,703 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 134.94 फीसदी की महत्वपूर्ण वृद्धि है। वहीं जून 2023 में होंडा अमेज की बिक्री भी सालाना आधार पर 7.52 प्रतिशत बढ़कर 3,602 यूनिट की रही है, जबकि जून 2022 में यह आंकड़ा 3,350 यूनिट का था।

honda amaze-3
Pic Source: CA Swapnil Wanjule
टॉप 10 सेडान जून 2023 जून 2022
1. मारुति डिजायर (-26%) 9,322 12,695
2. हुंडई औरा (19.62%) 4,907 4,102
3. हुंडई वेर्ना (134.94%) 4,001 1,703
4. होंडा अमेज (7.52%) 3,602 3,350
5. टाटा टिगोर (-32.37%) 3,335 4,931
6. फॉक्सवैगन वर्टस (-2%) 1,812 1,850
7. मारुति सुजुकी सियाज़ (15.73%) 1,744 1,507
8. स्कोडा स्लाविया (-40.72%) 1,639 2,765
9. होंडा सिटी (-55.10%) 1,478 3,292
10. टोयोटा कैमरी (106.74%) 184 89

वहीं टाटा टिगोर की बिक्री सालाना आधार पर 32.37 प्रतिशत घटकर 3,335 यूनिट की रही है, जबकि जून 2022 में इसकी कुल मिलाकर 4,931 यूनिट की बिक्री हुई थी। वहीं फॉक्सवैगन वर्टस की बिक्री पिछले महीने 1,812 यूनिट की रही है, जो कि जून 2022 में बेची गई 1,850 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 2.05 फीसदी की गिरावट है।

जून 2023 में 1,744 यूनिट की बिक्री के साथ मारुति सुजुकी सियाज़ सूची में सातवें स्थान पर रही है, जो कि पिछले साल के इसी महीने में बेची गई 1,507 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 15.73 फीसदी की वृद्धि है। वहीं जून 2023 में स्कोडा स्लाविया की बिक्री 40.72 प्रतिशत घटकर 1,639 यूनिट ही रही है, जबकि जून 2022 में यह आंकड़ा 2,765 यूनिट का था।

skoda slavia-4

वहीं होंडा सिटी की बिक्री में सालाना आधार पर 55.10 प्रतिशत की गिरावट हुई है और पिछले महीने इसकी कुल 1,478 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि जून 2022 में यह आंकड़ा 3,292 यूनिट का था। मई 2023 में लॉन्च हुई होंडा सिटी हाइब्रिड आने वाले महीनों में बिक्री में बढ़ोतरी कर सकती है। वहीं सूची में अंतिम स्थान टोयोटा कैमरी को मिला और पिछले महीने इसकी 184 यूनिट बेची गई है, जिसमें 106.74 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई है।