
मारूति डिजायर सेडान सेगमेंट में 11,997 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में शीर्ष पर रही है, जो कि जनवरी 2022 में बेचीं गई 14,967 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 24 फीसदी की गिरावट है
जनवरी 2023 की बिक्री में मारुति सुजुकी डिजायर ने सेडान सेगमेंट में अपना दबदबा बरक़रार रखा और कंपनी इसकी कुल मिलाकर 11,317 यूनिट बेचने में सफल रही है, जो जनवरी 2022 में बेचीं गई 14,967 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 24 फीसदी की गिरावट है। कंपनी अगले साल तक डिजायर के नए जनरेशन को लाने की भी योजना बना रही है, जो हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी और अधिक माइलेज देने में सक्षम होगी।
वहीं होंडा अमेज को 5,580 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में दूसरा स्थान मिला है। जबकि कंपनी ने जनवरी 2022 में इसकी 5,395 यूनिट की बिक्री की थी, जो सालाना आधार पर 3 फीसदी की वृद्धि है। वहीं हुंडई औरा की पिछले महीनें 4,634 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 3,333 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 39 फीसदी की वृद्धि है। हाल ही में कंपनी ने औरा फेसलिफ्ट को अपडेटेड डिज़ाइन और फीचर्स के साथ लॉन्च किया था और इस तरह आगे इसकी बिक्री में इज़ाफ़ा होने की उम्मीद है।
वहीं टाटा की टिगोर सेडान 3,106 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही है, जो जनवरी 2022 में बेचीं गई 2,952 यूनिट के मुकाबले साल दर साल 5 फीसदी की वृद्धि है। वहीं होंडा सिटी को सूची में पाँचवा स्थान मिला है और कंपनी ने इसकी 2,058 यूनिट की बिक्री की है। कंपनी अगले महीनें भारत में सिटी के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करेगी और उम्मीद है कि इसके डिज़ाइन में बदलाव होगा और साथ ही कुछ नए फीचर्स भी जोड़े जाएंगे।
जनवरी 2023 की बिक्री में टॉप 10 सेडान | जनवरी 2023 | जनवरी 2022 |
1. मारूति सुजुकी डिजायर (-24%) | 11,317 | 14,967 |
2. होंडा अमेज (3%) | 5,580 | 5,395 |
3. हुंडई औरा (39%) | 4,634 | 3,333 |
4. टाटा टिगोर (5%) | 3,106 | 2,952 |
5. होंडा सिटी (-48%) | 2,058 | 3,950 |
6. स्कोडा स्लाविया | 1,413 | – |
7. फॉक्सवैगन वर्टस | 1,370 | – |
8. मारूति सुजुकी सियाज (-40%) | 1,000 | 1,666 |
9. हुंडई वेर्ना (-39%) | 995 | 1,622 |
10. स्कोडा ऑक्टेविया (-40%) | 100 | 166 |
वहीं स्कोडा स्लाविया सेडान 1,413 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में छटवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान रही है। वहीं पिछले महीनें फॉक्सवैगन वर्टस की 1,370 यूनिट की बिक्री हुई है। दोनों ही कारों को भारत में पिछले साल लॉन्च किया गया था और ये दोनों एक ही प्लेटफार्म पर आधारित हैं।
वहीं मारुति अपनी सियाज सेडान की 1,000 यूनिट बेचने में सफल रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 1,666 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 40 फीसदी की गिरावट है। मारुति ने हाल ही में सियाज में कुछ नए सेफ्टी फीचर्स जोड़े हैं और अब यह ड्यूल कलर के साथ भी उपलब्ध है।
पिछले महीनें हुंडई वेर्ना 995 यूनिट के साथ सूची में नौवें स्थान पर रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 1,622 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 39 फीसदी की गिरावट है। हाल के महीनो में नए प्रतिद्वंदियों के आने से इसकी बिक्री में गिरावट देखी गई है, लेकिन जल्द ही यह सूरत बदलती दिखेगी, क्यूंकि कंपनी भारत में नई वेर्ना को लॉन्च करने जा रही है। नई वेर्ना का डिज़ाइन वैश्विक बाज़ारों में उपलब्ध एलेंट्रा और सोनाटा से प्रेरित है और इसे ADAS जैसे कई नए फीचर्स भी मिलेंगे। वहीं स्कोडा ऑक्टेविया 100 यूनिट के साथ सूची में अपना स्थान बनाने में कामयाब रही है।