दिसंबर 2020 की बिक्री में टॉप 10 Sedan – Dzire, Amaze, City, Verna

2020 honda city verna yaris

मारुति सुजुकी डिजायर दिसंबर 2020 के महीने में सेडान बिक्री चार्ट में 9 फीसदी की गिरावट के साथ पहले स्थान पर रही

दिसंबर 2020 में मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) ने देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान का नेतृत्व करना जारी रखा है। कंपनी ने दिसंबर 2020 में डिजायर की 13,868 यूनिट की बिक्री की है, जो कि सालाना आधार पर 9 फीसदी की गिरावट है। इसके पहले दिसंबर 2019 में डिजायर की 15,286 यूनिट की बिक्री हुई थी।

इसके बाद लिस्ट में दूसरा स्थान होंडा अमेज (Honda Amaze) को मिला है। हालांकि इस कार की बिक्री में भी 14 फीसदी की गिरावट देखी गई है, जो कि 4,385 यूनिट रही। जबकि दिसंबर 2019 में अमेज की 5,077 यूनिट की बिक्री की गई थी।

लिस्ट में तीसरा स्थान हुंडई औरा (Hyundai Aura) को 3,113 यूनिट के साथ मिला, जबकि कंपनी ने दिसंबर 2019 में इस कार की 1,139 यूनिट एक्सेंट के रूप में बेची थी। होंडा सिटी (Honda City) 2,717 यूनिट के साथ चौथा स्थान प्राप्त करने में सफल रही जबकि दिसंबर 2019 में यह आंकड़ा 1,004 यूनिट का था। इस तरह होंडा सिटी की बिक्री में सालाना आधार पर 171 फीसदी की वृद्धि देखी गई है।

Maruti Dzire-2

Model (YoY) December 2020 Sales December 2019 Sales
1. Maruti Suzuki Dzire (-9%) 13,868 15,286
2. Honda Amaze (-14%) 4,385 5,077
3. Hyundai Aura (173%) 3,113 1,139
4. Honda City (171%) 2,717 1,004
5. Tata Tigor (23%) 1,822 1,487
6. Maruti Suzuki Ciaz (-29%) 1,270 1,786
7. Hyundai Verna (-20%) 1,036 1,295
8. Skoda Rapid (-25%) 1,015 1,359
9. Toyota Yaris (197%) 226 76
10. Ford Aspire (-55%) 110 247

होंडा को सिटी के पांचवें जेनरेशन को लॉन्च करने का स्पष्ट फायदा मिला है, जबकि दिसंबर 2020 की टॉप सेडान में टाटा टिगोर (Tata Tigor) को 1,822 यूनिट के साथ पांचवां स्थान मिला, जबकि साल 2019 में यह आंकड़ा 1,487 यूनिट का था। इस कार की बिक्री में सालाना आधार पर 23 फीसदी की वृद्धि हुई है। अगला स्थान मारूति सुजुकी Ciaz (Maruti Suzuki Ciaz) को 1,270 यूनिट के साथ मिला जबकि 2019 में यह आंकड़ा 1,786 यूनिट का था। इस कार की बिक्री में सालाना आधार पर 29 फीसदी की गिरावट आई है।

दिसंबर 2020 में हुंडई वेर्ना (Hyundai Verna) की बिक्री में 20 फीसदी की गिरावट आई है, इसकी 1,036 यूनिट की बिक्री हुई है। इसके पहले 2019 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 1,295 यूनिट का था। अगला स्थान स्कोडा रैपिड (Skoda Rapid) को 25 फीसदी की गिरावट के साथ मिला और इसकी 1,015 यूनिट की बिक्री हुई जबकि 2019 में यह आंकड़ा 1,359 यूनिट का था।

Hyundai Verna

लिस्ट में नौंवां स्थान टोयोटा यारिस (Toyota Yaris) को मिला। इस कार की बिक्री में सालाना आधार पर 197 फीसदी की वृद्धि देखी गई। टोयोटा ने दिसंबर 2020 में य़ारिस की 226 यूनिट की बिक्री की, वहीं 2019 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 76 यूनिट का था। लिस्ट में दसवें स्थान पर फोर्ड एस्पायर (Ford Aspire) को 110 यूनिट के साथ मिला, पिछले साल यह आंकड़ा 247 यूनिट का था। इस कार की बिक्री में सालाना आधार पर 55 फीसदी की गिरावट आई है।