नवंबर 2022 की बिक्री में टॉप 10 सेडान – डिजायर, सिटी, अमेज, टिगोर, स्लाविया, वर्टस

volkswagen virtus-10
Pic Source: Hari Prakash

नवंबर 2022 में मारुति सुजुकी डिजायर 14,456 यूनिट की बिक्री के साथ सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान रही है

नवंबर 2022 के महीने में भारत में बेची गई टॉप 10 सेडान की सूची में मारुति सुजुकी डिजायर ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। मारुति डिजायर की पिछले साल इसी अवधि के दौरान 8,196 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो इस साल नवंबर में 76 प्रतिशत बढ़कर 14,456 यूनिट रही है।

वहीं टाटा टिगोर पिछले महीने अपनी बिक्री में उच्चतम वृद्धि दर्ज करते हुए दूसरे स्थान पर रही है। इस कॉम्पैक्ट सेडान की पिछले महीने 4,301 यूनिट की बिक्री हुई है, जो नवंबर 2021 में बेची गई 1,785 यूनिट की तुलना में 141 फीसदी की वृद्धि है। वहीं होंडा अमेज नवंबर 2022 में 3,890 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही है, जो नवंबर 2021 में बेची गई 2,344 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 66 प्रतिशत की वृद्धि है।

इसी प्रकार हुंडई औरा की नवंबर 2022 में कुल मिलाकर 3,813 यूनिट की बिक्री हुई है, जो बारह महीने पहले इसी महीने में बेची गई 2,562 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 49 प्रतिशत की वृद्धि है। होंडा सिटी पिछले महीने 2,711 यूनिट के साथ पांचवें स्थान पर रही है, जो नवंबर 2021 में बेची गई 2,666 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 2 प्रतिशत की वृद्धि है।

honda city hybrid-14

टॉप 10 सेडान नवंबर 2022 नवंबर 2021
1. मारुति सुजुकी डिजायर (76%) 14,456 8,196
2. टाटा टिगोर (141%) 4,301 1,785
3. होंडा अमेज (66%) 3,890 2,344
4. हुंडई औरा (49%) 3,813 2,562
5. होंडा सिटी (2%) 2,711 2,666
6. हुंडई वेर्ना (23%) 2,025 1,648
7. स्कोडा स्लाविआ  2,022
8. मारुति सुजुकी सियाज़  (43%) 1,554 1,089
9. फॉक्सवैगन वर्टस 1,515
10. स्कोडा सुपर्ब (54%) 160 104

बता दें कि इस साल सिटी रेंज को हाइब्रिड वेरिएंट के साथ विस्तार मिला है, जबकि इसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी हुंडई वेर्ना को अगले साल नया जेनरेशन मिलेगा। हुंडई ने भी वेर्ना की नवंबर 2022 में 2,025 यूनिट बेचीं हैं, जो नवंबर 2021 में बेची गई 1,648 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की वृद्धि है।

वहीं इसी साल लॉन्च हुई स्लाविया सेडान की कुल 2,022 यूनिट की बिक्री हुई है। टॉप 10 की सूची में मारुति सुजुकी सियाज़ 1,554 यूनिट के साथ आठवें स्थान पर रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 1,089 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 43 प्रतिशत की वृद्धि है।

skoda slavia-4वहीं फॉक्सवैगन वर्टस पिछले महीने कुल 1,515 यूनिट की बिक्री के साथ नौवें स्थान पर रही है। वहीं स्कोडा सुपर्ब भी पिछले महीने भारत में 160 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 में शामिल रही है। वहीं पिछले साल की सामान अवधि में इसकी 104 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 54 फीसदी की वृद्धि है।