अक्टूबर 2022 की बिक्री में टॉप 10 स्कूटर – एक्टिवा, जूपिटर, एक्सेस, एनटॉर्क, प्लेजर

होंडा एक्टिवा अक्टूबर 2022 के महीने में 2,10,623 यूनिट की बिक्री के साथ शीर्ष पर रही है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 1,96,699 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 7.08 फीसदी की वृद्धि है

अक्टूबर 2022 में भारत में बेचे गए स्कूटरों की बिक्री के आंकड़े सामने आ गए हैं और बाजार का रूख इस सेगमेंट को लेकर काफी सकारात्मक देखा गया है। दरअसल अक्टूबर 2022 के महीने में भारतीय बाजार में टॉप 10 में शामिल रहे स्कूटरों की कुल मिलाकर 4,56,467 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अक्टूबर 2021 में बेची गई 4,35,545 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 4.80 प्रतिशत की वृद्धि है।

हमेशा की तरह एक बार फिर होंडा एक्टिवा सूची में सबसे शीर्ष पर रही है और इसकी कुल 2,10,623 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि अक्टूबर 2021 में यह आंकड़ा 1,96,699 यूनिट का था, जो कि सालाना आधार पर 7.08 फीसदी की वृद्धि है। वहीं टीवीएस जूपिटर की कुल 77,042 यूनिट की बिक्री हुई है,जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 72,161 यूनिट के मुकाबले इसकी स्थिर बिक्री की दर्शाता है।

पिछले महीने सुजुकी ने एक्सेस की कुल मिलाकर 49,192 यूनिट की बिक्री की है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 46,450 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 5.90 प्रतिशत की वृद्धि है, वहीं टीवीएस एनटॉर्क की कुल 31,049 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल के इसी महीने में बेची गई 25,693 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि है।

honda activa
Pic Source : Mrs. CHINCHUMOL THOMAS
टॉप 10 स्कूटरअक्टूबर 2022अक्टूबर 2021
1. होंडा एक्टिवा (7%)2,10,6231,96,699
2. टीवीएस जुपिटर (6.7%)77,04272,161
3. सुजुकी एक्सेस (5.9%)49,19246,450
4. टीवीएस एनटॉर्क (20.8%)31,04925,693
5. होंडा डियो (-5.8%)24,13425,641
6. हीरो प्लेजर+ (-31.2%)14,92721,716
7. हीरो डेस्टिनी (14.4%)14,75912,898
8. सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट (74.4%)12,5577,199
9. यामाहा RayZR (-14.1%)11,68313,601
10. यामाहा फैसिनो (-22.1%)10,50113,487

इसी प्रकार होंडा डियो की अक्टूबर 2022 में 24,134 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 25,641 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 5.88 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं हीरो मोटोकॉर्प ने प्लेजर की बिक्री में सालाना आधार पर 31.26 प्रतिशत की गिरावट देखी है, क्योंकि अक्टूबर 2021 में इसकी 21,716 यूनिट की बिक्री हुई थी, लेकिन अक्टूबर 2022 में यह घटकर 14,927 यूनिट रही है।

हीरो डेस्टिनी पिछले महीने 14,759 यूनिट के साथ अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 14.43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने में कामयाब रही है, क्योंकि अक्टूबर 2021 में यह आंकड़ा 12,898 यूनिट का था। वहीं सुजुकी बर्गमैन की अक्टूबर 2022 में 12,557 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 7,199 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 74.43 फीसदी की दमदार वृद्धि है।

Hero Destini 125 Xtec

वहीं यामाहा ने पिछले महीने अपने RAYZR स्कूटर की कुल मिलाकर 11,683 यूनिट बेची है, जो अक्टूबर 2021 में बेचीं गई 13,601 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 14.10 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि यामाहा फैसिनो की पिछले महीने 10,501 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 13,487 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 22.14 प्रतिशत की गिरावट है।