
होंडा एक्टिवा नवंबर 2022 में बिक्री के मामले में सुजुकी एक्सेस और टीवीएस जुपिटर से आगे रही है
नवंबर 2022 के महीने में होंडा एक्टिवा टॉप 10 स्कूटर की लिस्ट में टॉप पर रही है। होंडा एक्टिवा की पिछले महीने कुल 1,75,084 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 1,24,082 यूनिट की बिक्री हुई थी। जो सालाना आधार पर 41 फीसदी की वृद्धि है। वहीं सुजुकी एक्सेस 125 दूसरे स्थान पर रही है।
सुजुकी एक्सेस की पिछले महीने कुल 48,113 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि 2021 में इसी अवधि के दौरान इसकी 42,481 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 13.2 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि है। टीवीएस मोटर कंपनी का जुपिटर 47,422 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रहा है, जो नवंबर 2021 में बेचीं गई 44,139 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 7.4 प्रतिशत की वृद्धि है।
वहीं हीरो प्लेज़र प्लस 19,739 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रहा है, जो नवंबर 2021 में बेचीं गई 11,136 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 77.2 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं एनटॉर्क 125 की पिछले महीनें 17,003 यूनिट की बिक्री हुई है, जो बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान 19,157 यूनिट थी। इस तरह स्कूटर की बिक्री में सालाना आधार पर 11.2 प्रतिशत की गिरावट हुई है।
टॉप 10 स्कूटर | नवंबर 2022 | नवंबर 2021 |
1. होंडा एक्टिवा (41.1%) | 1,75,084 | 1,24,082 |
2. सुजुकी एक्सेस (13.2%) | 48,113 | 42,481 |
3. टीवीएस जुपिटर (7.4%) | 47,422 | 44,139 |
4. हीरो प्लेज़र प्लस (77.2%) | 19,739 | 11,136 |
5. टीवीएस एनटॉर्क (-11.2%) | 17,003 | 19,157 |
6. होंडा डियो (88.9%) | 16,102 | 8,522 |
7. हीरो डेस्टिनी (372.1%) | 15,411 | 3,264 |
8. यामाहा RayZR (-12.5%) | 10,795 | 12,344 |
9. टीवीएस iQube (1338.6%) | 10,056 | 699 |
10. यामाहा फैसिनो (19.5%) | 9,801 | 8,202 |
वहीं होंडा की डियो नवंबर 2022 के महीने में 16,102 यूनिट की बिक्री के साथ छठे स्थान पर रही है, जबकि बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान इसकी 8,522 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिसमें सालाना आधार पर 89 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं हीरो डेस्टिनी 15,411 यूनिट की बिक्री के साथ सातवें स्थान पर रही है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसकी 3,264 यूनिट की बिक्री हुई थी।
इससे सालाना आधार पर 372.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं यामाहा RayZR नवंबर 2021 में 10,795 यूनिट के साथ आठवें स्थान पर रही है, जो नवंबर 2021 में बेचीं गई 12,344 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 12.5 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं टीवीएस मोटर कंपनी का iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर 1338.6 प्रतिशत की भारी वृद्धि के साथ 699 यूनिट के मुकाबले 10,056 यूनिट के साथ नौवें स्थान पर रहा है।
वहीं यामाहा फैसिनो 9,801 यूनिट की बिक्री के साथ दसवें स्थान पर रहा है, जो नवंबर 2021 में बेचीं गई 8,202 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 19.5 फीसदी की वृद्धि है।