नवंबर 2020 की बिक्री में टॉप 10 स्कूटर – Activa, Jupiter, Ntorq, Destini

होंडा एक्टिवा का नेतृत्व जारी है क्योंकि नवंबर 2020 में 2,25,822 इकाइयों की बिक्री हुई जिसमे जिसमें 6 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज हुई है

नवंबर 2020 स्कूटर की बिक्री के लिहाज से बेहतर रहा है और फेस्टिव सीजन की सकारात्मकता साफ तौर पर देखी गई है। इस लिस्ट में होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया हमेशा की तरह होंडा एक्टिवा (Honda Activa) की सबसे ज्यादा यूनिट बेचने में सफल रही है। कंपनी ने नवंबर 2020 में एक्टिवा की 6 फीसदी वृद्धि के साथ 2,25,822 यूनिट की बिक्री की है, जो कि पिछले साल 2,12,164 यूनिट थी।

लिस्ट में टीवीएस जुपिटर (TVS Jupiter) को दूसरा स्थान मिला है, इसमें 53 फीसदी की भारी उछाल आया है और इसकी  62,626 यूनिट की बिक्री हुई थी। पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 41,007 यूनिट की थी। तीसरा स्थान सुजुकी एक्सेस (Suzuki Access) को 45,582 यूनिट के साथ मिला है।

हालांकि सुजुकी एक्सेस (Suzuki Access) की बिक्री में 7.22 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जो कि पिछले साल 49,128 यूनिट थी। इसी तरह होंडा डियो को 34,812 यूनिट के साथ चौथा मिला है, जो कि पिछले साल 42,481 यूनिट थी। इसमें 18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, इसी तरह पांचवें नम्बर पर टीवीएस एनटॉर्क रहा, जिसकी 28,987 यूनिट बेची गई। पिछले साल यह संख्या 27,390 यूनिट थी।

Honda Activa 6G 20 years edition-2

1. Honda Activa (6%)2,25,8222,12,164
2. TVS Jupiter (53%)62,62641,007
3. Suzuki Access (-7%)45,58249,128
4. Honda Dio (-18%)34,81242,481
5. TVS Ntorq (6%)28,98727,390
6. Hero Pleasure (7%)19,70718,474
7. Hero Destini 125 (100%)15,5157,744
8.  Yamaha Ray (101%)15,2387,574
9. Hero Maestro (74%)12,4127,143
10. Yamaha Fascino (44%)10,9927,638

हीरो मोटोक़ॉर्प ने नवंबर 2020 में हीरो प्लेजर (Hero Pleasure) की 19707 यूनिट बेची, जो कि पिछले साल इसी अवधि में 18,474 यूनिट था, जबकि हीरो डेस्टिनी (Hero Destini) की 15,515 बेची गई, जो कि पिछले साल केवल 7,744 यूनिट था। इस तरह डेस्टिनी की बिक्री में 100 फीसदी की भारी वृद्धि दर्ज हुई है।

लिस्ट में यामाहा Ray (Yamaha Ray) भी अपना स्थान बनाने में कामयाब रही है और कंपनी ने इस स्कूटर की 15,238 यूनिट बेची है, जो कि पिछले साल केवल 7,574 यूनिट थी। इस तरह यामाहा Ray की बिक्री में 101 फीसदी की भारी वृद्धि दर्ज हुई है।

Hero Destini

जबकि हीरो मैस्ट्रो (Hero Maestro) की 12412 यूनिट बेची गई। जो कि पिछले साल केवल 7,143 यूनिट थी। इस तरह हीरो मैस्ट्रो की बिक्री में 74 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है और यामाहा Fascino (Yamaha fascino) की 10,992 यूनिट बेची गई है।इस तरह स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि भारतीय बाजार में धीरे-धीरे स्कूटर (स्कूटी) की मांग बढ़ती जा रही है। अब ग्रामीण इलाकों में भी स्कूटर के खरीदार बढ़ रहे हैं।