जनवरी 2023 की बिक्री में टॉप 10 स्कूटर – एक्टिवा, जुपिटर, ओला, एथर, आईक्यूब

ola electric scooter-21

होंडा एक्टिवा जनवरी 2023 में 1,30,001 यूनिट के साथ स्कूटर सेगमेंट में टॉप पर रही है, जो कि जनवरी 2022 में बेचीं गई 1,43,234 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 9 फीसदी की गिरावट है

जनवरी 2023 में भारत में टॉप 10 में शामिल रहे स्कूटरों की कुल मिलाकर 3,41,791 यूनिट की बिक्री हुई है, जो जनवरी 2022 में बेचीं गई 2,95,994 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 15 फीसदी की वृद्धि है। वहीं दिसंबर 2022 में यह आंकड़ा 2,74,335 यूनिट का था, जो मासिक आधार पर भी 24 फीसदी की वृद्धि है।

जनवरी 2023 में भी होंडा एक्टिवा ने साल-दर-साल गिरावट दर्ज करने के बावजूद भी अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। एक्टिवा स्कूटर की कुल बिक्री पिछले महीने 1,30,001 यूनिट रही है, जो जनवरी 2022 में बेची गई 1,43,234 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 9.24 फीसदी की गिरावट है।

वहीं टीवीएस जूपिटर 54,484 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रहा है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 43,476 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 25.32 फीसदी की वृद्धि है। वहीं सुजुकी एक्सेस सूची में तीसरे स्थान पर रहा है और कंपनी ने इसकी कुल मिलाकर 45,497 यूनिट की बिक्री की है, जो जनवरी 2022 में बेचीं गई 42,148 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 7.95 फीसदी की वृद्धि है।

tvs jupiter classic-6

टॉप 10 स्कूटर  जनवरी 2023 जनवरी 2022
1. होंडा एक्टिवा (-9.24%) 1,30,001 1,43,234
2. टीवीएस जूपिटर (25.32%) 54,484 43,476
3. सुजुकी एक्सेस (7.95%) 45,497 42,148
4. टीवीएस एन-टॉर्क (15.35%) 24,362 21,120
5. होंडा डियो (-32.64%) 18,752 27,837
6. ओला इलेक्ट्रिक (1549%) 18,245 1,106
7. एथर 450X (394.88%) 14,802 2,991
8. सुजुकी बर्गमैन (31.57%) 12,504 9,504
9. टीवीएस iQube (695.88%) 12,169 1,529
10. हीरो डेस्टिनी (259.95%) 10,975 3,049

वहीं टीवीएस Ntorq की बिक्री जनवरी 2022 में बेचीं गई 21,120 यूनिट से बढ़कर 24,362 यूनिट रही है। इस तरह इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 15.35 फीसदी की वृद्धि हुई है। यह दिसंबर 2022 में बेचीं गई 16,191 यूनिट की तुलना में मासिक आधार पर भी 50.4 फीसदी की वृद्धि है। वहीं होंडा डियो स्कूटर की बिक्री में 32.64 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने जनवरी 2023 में डियो की कुल 18,752 यूनिट बेचीं है, जबकि जनवरी 2022 में यह आंकड़ा 27,837 यूनिट का था।

वहीं ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी बिक्री में 1549.64 प्रतिशत की वृद्धि देखी है। जनवरी 2022 में जो बिक्री 1,106 यूनिट की थी, वह पिछले महीने बढ़कर 18,245 यूनिट रही है। ओला S1 पिछले कैलेंडर वर्ष में 8,914 यूनिट की औसत मासिक बिक्री के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर बिक्री चार्ट में शीर्ष पर रहा है। वहीं जनवरी 2023 में एथर 450X की बिक्री 394.88 प्रतिशत बढ़कर 14,802 यूनिट रही है, जबकि जनवरी 2022 में यह आंकड़ा 2,991 यूनिट का था।

ather electric scooter-3

वहीं सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट को जनवरी 2023 में 12,504 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में आठवां स्थान मिला है, जो जनवरी 2022 में बेचीं गई 9,504 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 31.57 फीसदी की वृद्धि है। वहीं टीवीएस iQube की जनवरी 2023 में 12,169 यूनिट की बिक्री हुई है, जो जनवरी 2022 में बेचीं गई 1,529 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 695.88 फीसदी की वृद्धि है। वहीं टॉप 10 स्कूटर सूची में डेस्टिनी भी शामिल रही है और कंपनी ने इसकी कुल मिलाकर 10,975 यूनिट की बिक्री की है।