फरवरी 2023 की बिक्री में टॉप 10 स्कूटर – एक्टिवा, एक्सेस, एथर, ओला, आईक्यूब, एनटॉर्क

hero Xoom-8

फरवरी 2023 में होंडा एक्टिवा की कुल मिलाकर 1,74,503 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 1,45,317 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 20 फीसदी की वृद्धि है

फरवरी 2023 के महीनें में टॉप 10 स्कूटरों की सूची में हमेशा की तरह होंडा एक्टिवा पहले स्थान पर रही है। कंपनी ने फरवरी 2023 में इसकी कुल 1,74,503 यूनिट की बिक्री की है। जबकि फरवरी 2022 में यह आंकड़ा 1,45,317 यूनिट का था, जो सालाना आधार पर 20 फीसदी की वृद्धि है। होंडा ने हाल ही में एक्टिवा को स्मार्ट चाबी फीचर्स के साथ पेश किया था।

वहीं टीवीएस जुपिटर पिछले महीने 53,891 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रहा है, जो फरवरी 2023 में बेचीं  गई 47,092 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 14 फीसदी की वृद्धि है। वहीं फरवरी 2023 में सुजुकी एक्सेस की बिक्री 7.15 प्रतिशत बढ़कर 40,194 यूनिट की रही है, जबकि फरवरी 2022 में इसकी 37,512 यूनिट की बिक्री हुई थी। जो सालाना आधार पर 7 फीसदी की वृद्धि है।

ओला पिछले महीनें एक बार फिर से भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर रहा है। ओला की बिक्री फरवरी 2023 में 17,647 यूनिट की रही है, जो फरवरी 2022 में बेची गई 3,910 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 351 फीसदी की वृद्धि है। वहीं टीवीएस एनटॉर्क की बिक्री फरवरी 2023 में 25.74 प्रतिशत घटकर 17,124 यूनिट की रही है, जबकि फरवरी 2022 में यह आंकड़ा 23,061 यूनिट का था।

टॉप 10 स्कूटर फरवरी 2023 फरवरी 2022
1. होंडा एक्टिवा (20%) 1,74,503 1,45,317
2. टीवीएस जुपिटर (14%) 53,891 47,092
3. सुजुकी एक्सेस (7%) 40,194 37,512
4. ओला (351%) 17,647 3,910
5. टीवीएस एनटॉर्क (-25%) 17,124 23,061
6. टीवीएस iQube (593%) 15,522 2,238
7. होंडा डियो (-6%) 14,489 15,487
8. एथर 450X (457%) 12,147 2,178
9. हीरो डेस्टिनी (1121%) 8,232 674
10. हीरो ज़ूम 7,214 0

दूसरी ओर पिछले महीनें टीवीएस iQube की बिक्री 2,238 यूनिट की तुलना में 593.57 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 15,522 यूनिट की रही है। वहीं होंडा डियो फरवरी 2023 में 14,489 यूनिट के साथ सूची में सातवें स्थान पर रही है, जो फरवरी 2022 में बेचीं गई 15,487 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 6 फीसदी के गिरावट है।

वहीं एथर 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर सूची में 12,147 यूनिट की बिक्री के साथ आठवें स्थान पर रहा है। जबकि फरवरी 2022 में यह आंकड़ा 2,178 यूनिट का था, जो सालाना आधार पर 457.71 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं पिछले महीनें डेस्टिनी की 8,232 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2022 में बेचीं गई 674 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 1121 फीसदी की वृद्धि है।

वहीं नया हीरो ज़ूम टॉप 10 स्कूटर की सूची में दसवें स्थान पर रहा है। कंपनी ने फरवरी 2023 में इसकी 7,214 यूनिट की बिक्री की है। हीरो ज़ूम 110cc स्कूटर को जनवरी 2023 के अंत में लॉन्च किया गया था और यह खरीदारों की एक युवा पीढ़ी को लक्षित करता है।