
होंडा एक्टिवा दिसंबर 2022 में 96,451 यूनिट के साथ स्कूटर सेगमेंट में शीर्ष पर रही है, जो कि दिसंबर 2021 में बेचीं गई 1,04,417 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 7.63 फीसदी की गिरावट है
दिसंबर 2022 में भारत में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर की सूची आ गई है और सूची में होंडा एक्टिवा, टीवीएस जूपिटर और सुजुकी एक्सेस तीन सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कटूर बनकर उभरे हैं। अकेले होंडा एक्टिवा की बात करें तो यह दिसंबर 2022 में 96,451 यूनिट के साथ स्कूटर सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा है, जो कि दिसंबर 2021 में बेचीं गई 1,04,417 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 7.63 फीसदी की गिरावट है।
वहीं दिंसबर 2022 में टीवीएस जूपिटर कुल मिलाकर 39,849 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 स्कूटर (Top 10 Scooters) की सूची में दूसरे स्थान पर रहा है, जो कि दिसंबर 2021 में बेचीं गई 38,142 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 4.48 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं सुजुकी एक्सेस पिछले महीने कुल 30,228 यूनिट के साथ तीसरे स्थान पर रही है, जो दिसंबर 2021 में बेचीं गई 25,358 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 9.20 प्रतिशत की वृद्धि है।
टॉप 10 स्कूटर (Top 10 Scooters) की लिस्ट में शामिल रहा हीरो प्लेजर ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 159 प्रतिशत की उछाल दर्ज की है। दिसंबर 2022 में इसकी कुल 23,814 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि दिसंबर 2021 में यह आंकड़ा केवल 9,205 यूनिट का था। वहीं होंडा ने डियो की बिक्री में 139 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए कुल 20,615 यूनिट बेचीं है, जबकि दिसंबर 2021 में इसकी केवल 8,637 यूनिट की बिक्री हुई थी।
टॉप 10 स्कूटर | दिसंबर 2022 | दिसंबर 2021 |
1. होंडा एक्टिवा (-7.63%) | 96,451 | 1,04,417 |
2. टीवीएस जूपिटर (4.48%) | 39,849 | 38,142 |
3. सुजुकी एक्सेस (19.20%) | 30,228 | 25,358 |
4. हीरो प्लेजर (159%) | 23,814 | 9,205 |
5. होंडा डियो (139%) | 20,615 | 8,637 |
6. टीवीएस एन-टॉर्क (-4%) | 16,191 | 16,859 |
7. टीवीएस आई-क्यूब इलेक्ट्रिक (813%) | 11,071 | 1,212 |
8. यामाहा RAY ZR(68%) 9,713 5,781 | 9,713 | 5,781 |
9. हीरो डेस्टिनी 125 (225%) | 9,113 | 2,808 |
10. सुजुकी बर्गमैन (24%) | 7,149 | 5,766 |
वहीं टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने एन-टॉर्क की बिक्री में 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। इस प्रकार दिसंबर 2022 में यह आंकड़ा 16,191 यूनिट का रहा है, जबकि कंपनी ने दिसंबर 2021 में इसकी 16,859 यूनिट की बिक्री की थी। आश्चर्यजनक बात यह है कि दिसंबर 2022 में टॉप 10 स्कूटर की लिस्ट में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की भी एंट्री हुई है, जिसका नाम टीवीएस आई-क्यूब इलेक्ट्रिक है।
टीवीएस ने आई-क्यूब इलेक्ट्रिक की बिक्री में सालाना आधार पर 813 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की है और दिसंबर 2022 में इसकी कुल 11,071 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं दिसंबर 2021 में यह आंकड़ा केवल 1,212 यूनिट का था। वहीं यामाहा RAY ZR की दिसंबर 2022 में कुल मिलाकर 9,713 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि दिंसबर 2021 में बेचीं गई 5,781 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 68 प्रतिशत की शानदार वृद्धि है।
दिसंबर 2022 में हीरो मोटोकॉर्प ने डेस्टिनी 125 की बिक्री में भी 225 प्रतिशत की शानदार वृद्धि के साथ 9,113 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जो कि दिसंबर 2021 में केवल 2,808 यूनिट थी। वहीं सुजुकी ने बर्गमैन की बिक्री में सालाना आधार पर 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 7,149 यूनिट की बिक्री दर्ज की है। जबकि दिसंबर 2021 में यह आंकड़ा केवल 5,766 यूनिट का था।