नवंबर 2020 की बिक्री में टॉप 10 Motorcycles – Splendor, Apache, Pulsar, Classic 350

हीरो मोटोकॉर्प फिर से बिक्री चार्ट पर हावी है, इसके साथ-साथ बजाज और होंडा भी सफलता का भरपूर आनंद ले रहे हैं

नवंबर 2020 मोटरसाइकिल की बिक्री के लिहाज से बेहतर रहा है और टॉप 10 की बिक्री को मिलाकर 8,72,374 यूनिट की बिक्री हुई है। जहाँ हीरो स्पलेंडर (Hero Splendor) एक बार फिर से नंबर 1 बाइक बनकर उभरी है। हीरो मोटोक़ॉर्प (Hero Motocorp) ने नवंबर 2020 में इस बाइक की कुल मिलाकर 2,48,398 यूनिट की बिक्री की है, जो कि पिछले साल 2,23,289 यूनिट थी।

हमेशा की तरह हीरो मोटोक़ॉर्प की दूसरी बाइक हीरो HF डीलक्स (Hero HF Deluxe) दूसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रही है और कंपनी ने नवंबर 2020 में इस बाइक की कुल मिलाकर 1,79,426 की बिक्री की है, जो कि पिछले साल 1,59,544 यूनिट थी। इस तरह इस बाइक की बिक्री में करीब 12.46 फीसदी की वृद्धि हुई है।

लिस्ट में तीसरा स्थान बजाज पल्सर (Bajaj Pulsar) को प्राप्त हुआ है, जिसकी बिक्री में 53.66 फीसदी की भारी वृद्धि दर्ज हुई है। कंपनी ने नवंबर 2020 में 1,04,904 लाख यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जो कि पिछले साल 68,268 यूनिट थी। बजाज पल्सर की मदद से इस छमाही में बजाज ऑटो 100-125 सेगमेंट मे होंडा को पीछे करने में सफल रही है।

Hero-Splendor-Black-And-Accent-Edition-5

Top 10 Best-Selling Motorcycles In November 2020
ModelSales figure
Hero Splendor2,48,398
Hero HF Deluxe1,79,426
Bajaj Pulsar1,04,904
Honda CB Shine94,413
Hero Passion Pro Plus53,768
Bajaj Platina41,572
TVS Apache41,557
Hero Glamour39,899
Royal Enfield Classic 35039,391
Bajaj CT29,046

इसी तरह होंडा सीबी शाइन (Honda CB Shine) की बिक्री में 25.64 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई जो कि 94,413 यूनिट रही है। कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि में इस बाइक की 75,144 यूनिट बेची थी, जबकि हीरो पैशन (Hero Passion) को 53,768 यूनिट के साथ पाँचवा स्थान मिला। पिछले साल यह संख्या 39,525 यूनिट की थी।

बजाज प्लेटिना (Bajaj Platina) की बिक्री में 21.58 फीसदी की गिरावट आयी है और इसकी 41,572 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल 53,015 यूनिट थी, जबकि टीवीएस अपाचे (TVS Apache) सीरीज की नवंबर में 41,557 यूनिट बेची गई। नवंबर 2020 में हीरो ग्लैमर की 39,899 यूनिट बेची गई, जो कि पिछले साल 43,370 यूनिट थी।

Royal Enfield Classic 350

लिस्ट में अगला नंबर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) का आता है जिसकी 39,391 यूनिट पिछले साल के 35,951 यूनिट के मुकाबले बेची गई, जबकि बजाज सीटी (Bajaj CT) सीरीज की नवंबर में 29,046 यूनिट बेची गई, जो कि पिछले साल 44,808 यूनिट थी।