
फरवरी 2023 में 2,88,605 यूनिट की बिक्री के साथ हीरो स्प्लेंडर सूची में पहले स्थान पर रही है, जो कि फरवरी 2022 में बेचीं गई 1,93,731 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 48.97 फीसदी की वृद्धि है
भारत में फरवरी 2023 में बेचे गए टॉप मोटरसाइकिलों की सूची आ गई है और इसमें शामिल रहे बाइक्स ने अपनी बिक्री में ओवरआल 19.08 प्रतिशत की वृद्धि देखी है। फरवरी 2023 में टॉप 10 मोटरसाइकिलों की कुल 6,07,357 यूनिट बेचीं गई है, जबकि फरवरी 2022 में यह आंकड़ा 5,10,060 यूनिट का था। इस तरह सालाना आधार पर 97,297 यूनिट का फायदा हुआ है।
फरवरी 2023 में 2,88,605 यूनिट के साथ हीरो स्प्लेंडर एक बार फिर सूची में सबसे ऊपर रही है, जो कि फरवरी 2022 में बेचीं गई 1,93,731 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 48.97 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं सूची में बजाज पल्सर रेंज 80,016 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है। इसके मुकाबले फरवरी 2022 में पल्सर की कुल 54,951 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 45.61 प्रतिशत की वृद्धि है।
फरवरी 2023 में हीरो एचएफ डीलक्स की बिक्री सालाना आधार पर 25.86 प्रतिशत घटकर केवल 56,290 यूनिट रही है, जबकि फरवरी 2022 में यह आंकड़ा 75,927 यूनिट का था। वहीं जनवरी 2023 में नंबर 2 पर रहने वाली होंडा सीबी शाइन की बिक्री 56.43 प्रतिशत की गिरकर केवल 35,594 यूनिट रही है, जबकि फरवरी 2022 में कंपनी ने इसकी कुल 81,700 यूनिट की बिक्री की थी। कंपनी ने हाल ही में शाइन 100 सीसी मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है और इस तरह आने वाले महीनों में शाइन रेंज की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
टॉप 10 मोटरसाइकिलें | फरवरी 2023 | फरवरी 2022 |
1. हीरो स्प्लेंडर (48.97%) | 2,88,605 | 1,93,731 |
2. बजाज पल्सर (45.61%) | 80,016 | 54,951 |
3. हीरो एचएफ डीलक्स (-25.86%) | 56,290 | 75,927 |
4. होंडा सीबी शाइन (-56.43%) | 35,594 | 81,700 |
5. टीवीएस अपाचे (112.94%) | 34,935 | 16,406 |
6. टीवीएस रेडर (105.82%) | 30,346 | 14,744 |
7. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (-8.71%) | 27,461 | 30,082 |
8. बजाज प्लेटिना (-17.86%) | 23,923 | 29,124 |
9. यामाहा एफजेड (28.87%) | 17,262 | 13,395 |
10. रॉयल एनफील्ड हंटर 350 12,925 | 12,925 | – |
फरवरी 2023 में चौथे और पांचवें स्थान पर टीवीएस के दो मॉडल अपाचे और रेडर शामिल रहे हैं और दोनों ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर वृद्धि देखी है। अपाचे की बिक्री फरवरी 2023 में 112.94 प्रतिशत बढ़कर 34,935 यूनिट की रही है, जबकि फरवरी 2022 इसकी 16,406 यूनिट की बिक्री हुई थी। वहीं रेडर की बिक्री 105.82 प्रतिशत बढ़कर 30,346 यूनिट रही है, जबकि फरवरी 2022 में यह आंकड़ा केवल 14,744 यूनिट का था।
वहीं रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की फरवरी 2023 में बिक्री सालाना आधार पर 8.71 प्रतिशत घटकर 27,461 यूनिट रही है, जबकि फरवरी 2022 में यह आंकड़ा 30,082 यूनिट का था। वहीं बजाज प्लेटिना की बिक्री भी फरवरी 2023 में 17.86 प्रतिशत घटकर 23,923 यूनिट रही है, जो फरवरी 2022 के महीने में 29,124 यूनिट की थी।
वहीं यामाहा ने फरवरी 2023 में अपनी एफजेड सीरीज की कुल 17,262 यूनिट की बिक्री की है, जो कि फरवरी 2022 में बेचीं गई 13,395 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 28.87 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं क्लासिक 350 के विपरीत रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की बिक्री फरवरी 2023 में 12,925 यूनिट की रही है। इस बाइक को अगस्त 2022 में लॉन्च किया गया था और यह रॉयल एनफील्ड की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनकर उभरी है।