अप्रैल 2023 की बिक्री में टॉप 10 मोटरसाइकिलें – स्प्लेंडर, पल्सर, अपाचे, क्लासिक 350

tvs raider-9
Pic Source: Lucky Mandloi

अप्रैल 2023 में हीरो स्प्लेंडर एक बार फिर से सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनकर उभरी है और यह बजाज पल्सर और होंडा सीबी शाइन को बड़े अंतर से मात देने में कामयाब रही है

अप्रैल 2023 में बिकने वाली टॉप 10 मोटरसाइकिलों की सूची आ गई है और इनकी बिक्री में सालाना आधार पर 22.14 प्रतिशत का सुधार हुआ है। अप्रैल 2023 में टॉप 10 में शामिल रहे मोटरसाइकिलों की कुल 7,30,702 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अप्रैल 2022 में बेची गई 5,98,267 यूनिट के मुकाबले उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।

हीरो स्प्लेंडर अप्रैल 2023 में 2,65,225 यूनिट के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही है, जो अप्रैल 2022 में बेची गई 2,34,085 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 13.30 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं अप्रैल 2023 में दूसरे नंबर पर बजाज पल्सर रही है, जिसकी अप्रैल 2023 में कुल मिलाकर 1,15,371 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अप्रैल 2022 में बेची गई 46,040 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 150.59 प्रतिशत की वृद्धि है।

वहीं होंडा सीबी शाइन की अप्रैल 2023 में कुल 89,261 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अप्रैल 2022 में बेची गई 1,05,413 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 15.32 प्रतिशत की गिरावट है। हाल ही में कंपनी ने शाइन 100 को भी लॉन्च किया था। वहीं अप्रैल 2023 में एचएफ डीलक्स की बिक्री भी 21.77 प्रतिशत घटकर 78,700 यूनिट रही है, जबकि अप्रैल 2022 में यह आंकड़ा 1,00,601 यूनिट का था।

honda shine 100 cc

टॉप 10 मोटरसाइकिलें अप्रैल 2023 अप्रैल 2022
1. हीरो स्प्लेंडर (13.30%) 2,65,225 2,34,085
2. बजाज पल्सर (150.59%) 1,15,371 46,040
3. होंडा सीबी शाइन (-15.32%) 89,261 1,05,413
4. हीरो एचएफ डीलक्स (-21.77%) 78,700 1,00,601
5. बजाज प्लेटिना (17.82%) 46,322 39,316
6. टीवीएस अपाचे (419.59%) 38,148 7,342
7. टीवीएस रेडर (828.39%) 31,491 3,392
8. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (-17.79%) 26,781 32,575
9. यामाहा FZ (26.79%) 20,931 16,508
10. टीवीएस स्पोर्ट (42.15%) 18,472 12,995

टॉप 10 की सूची में बजाज प्लेटिना भी शामिल रही है, जिसकी बिक्री में 17.82 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अप्रैल 2023 में प्लेटिना की बिक्री 46,322 यूनिट की रही है, जबकि अप्रैल 2022 में यह आंकड़ा 39,316 यूनिट का था। वहीं टीवीएस अपाचे की अप्रैल 2023 में 419.59 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 38,148 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि अप्रैल 2022 में यह आंकड़ा 7,342 यूनिट का था।

वहीं टीवीएस रेडर को 31,491 यूनिट के साथ सूची सातवां स्थान मिला है, जो अप्रैल 2022 में बेची गई केवल 3,392 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 828.39 प्रतिशत की उच्चतम वृद्धि है। वहीं रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की बिक्री अप्रैल 2023 में 17.79 प्रतिशत घटकर 26,781 यूनिट रही है, जबकि अप्रैल 2022 में यह आंकड़ा 32,575 यूनिट का था।

royal-enfield-classic-350-2.jpg

हालाँकि क्लासिक 350 मोटरसाइकिल 350 सीसी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही है। वहीं यामाहा FZ की अप्रैल 2023 में 20,931 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं सूची में टीवीएस स्पोर्ट 42.15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 18,472 यूनिट के साथ दसवें स्थान पर रही है, जबकि अप्रैल 2022 में यह आंकड़ा केवल 12,995 यूनिट का था।