मार्च 2021 की बिक्री में टॉप 10 कॉम्पैक्ट SUVs – Brezza, Venue, Kiger, Sonet

मार्च 2021 में मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी रही और इसकी 11,274 यूनिट की बिक्री हुई

हाल के वर्षों में कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री में काफी उछाल देखा गया है और लोग इन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं। मार्च 2021 में सब-फोर-मीटर एसयूवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा (Maruti Vitara Brezza) सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है, जिसकी 11,274 यूनिट बेची गई है। इस कार ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 104 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, क्योंकि पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 5,513 यूनिट का था।

लिस्ट में दूसरा स्थान हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) को मिला है, जिसकी 10,722 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 6,127 यूनिट का था। इस तरह इस कार की बिक्री में सालाना आधार पर 75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। वहीं तीसरा स्थान टाटा नेक्सन को मिला और मार्च 2021 में नेक्सन की बिक्री में अब तक की सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है।

दरअसल मार्च 2021 में नेक्सन (Tata Nexon) की 8,683 यूनिट बेची गई, जो कि पिछले साल इसी महीने के दौरान 2,646 यूनिट थी और इसमें सालाना आधार पर 228 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नेक्सन ने अपने इन आंकड़ों के साथ पहली बार किआ सोनेट को चौथे स्थान पर ढ़कलने में कामयाब रही है। किआ सोनेट (Kia Sonet) की मार्च में 8,500 यूनिट बेची गई है। किआ मोटर्स ने इस कार को पिछले साल फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया था।

Tata Nexon

Compact SUVs (YoY)Units Sold in March 2021Units Sold in March 2020
1. Maruti Suzuki Vitara Brezza (104%)11,2745,513
2. Hyundai Venue (75%)10,7226,127
3. Tata Nexon (228%)8,6832,646
4. Kia Sonet8,498–
5. Ford EcoSport (149.7%)5,4872,197
6. Renault Kiger3,839–
7. Toyota Urban Cruiser3,162–
8. Nissan Magnite2,987–
9. Mahindra XUV300 (217.8%)2,587814
10. Honda WR-V (1037%)97886

मार्च में फोर्ड इकोस्पोर्ट (Ford EcoSport) 5,487 यूनिट के साथ देश की पांचवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बनकर उभरी है, जो कि 149.7 प्रतिशत की वृद्धि है और पिछले साल इसकी केवल 2,197 यूनिट बिकी थी। हाल ही में लॉन्च की गई रेनो काइगर (Renault Kiger) 3,839 यूनिट के साथ लिस्ट में छठवां स्थान बनाने में कामयाब रही है।

सातवें नंबर पर भी एक नई एंट्री टोयोटा अर्बन क्रूजर (Toyota Urban Cruiser) रही, जिसकी मार्च 2021 में 3,162 यूनिट बिकी, जबकि आठवें नंबर भी हाल ही में हाल की गई निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) रही, जिसकी मार्च 2021 में 2,987 यूनिट बेची गई है। वहीं महिंद्रा एक्सयूवी300 की बिक्री में 217.8 फीसदी की सालाना वृद्धि हुई है और इसकी 2,587 यूनिट की बिक्री हुई है।

Toyota Urban Cruiser-2

इसके मुकाबले मार्च 2020 में एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300) की केवल 814 यूनिट बेची गई थी। लिस्ट में दसवें नंबर पर होंडा डब्ल्यूआर-वी (Honda WR-V) रही और इसकी 978 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल केवल 86 यूनिट थी।