नवंबर 2022 में मारूति बलेनो 20,945 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में पहले स्थान पर रही है, जो नवंबर 2021 में बेचीं गई 9,931 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 110 फीसदी की वृद्धि है
पिछले महीने टॉप 10 कारों की सूची में हमेशा की तरह मारूति सुजुकी का दबदबा बरकरार रहा है। नवंबर 2022 में मारूति सुजुकी बलेनो कुल मिलाकर 20,945 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 की सूची में शीर्ष पर रही है, जो नवंबर 2021 में बेची गई 9,931 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 110.91 फीसदी की वृद्धि है। मारुति ने नई बलेनो को फरवरी में कई नए फीचर्स और नए इंजन के साथ लॉन्च किया था और इसका फायदा कंपनी को स्पष्ट तौर पर मिला है।
वहीं टाटा नेक्सन कुल मिलाकर 15,871 यूनिट के साथ भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जो नवंबर 2021 में बेची गई 9,831 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 61.44 फीसदी की वृद्धि है। नवंबर 2022 में टाटा नेक्सन सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी भी रही है।
वहीं पिछले महीने बेची गई 15,663 यूनिट के साथ ऑल्टो तीसरे स्थान पर रही है, जो एक साल पहले बेची गई 13,812 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 13.40 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं पिछले महीने मारूति सुजुकी स्विफ्ट की कुल मिलाकर 15,153 यूनिट की बिक्री हुई है, जो नवंबर 2021 में बेची गई 14,568 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की वृद्धि है। खबरों की मानें तो अगले साल या 2024 की पहली छमाही में स्विफ्ट के नए जेनरेशन को भी लॉन्च किया जाएगा।
मॉडल | नवंबर 2022 | नवंबर 2021 |
मारुति बलेनो (110.91%) | 20,945 | 9,931 |
टाटा नेक्सन (61.44%) | 15,871 | 9,831 |
मारुति ऑल्टो (13.40%) | 15,663 | 13,812 |
मारुति स्विफ्ट (4%) | 15,153 | 14,568 |
मारुति वैगनआर (-12.66%) | 14,720 | 16,853 |
मारूति डिज़ायर (76.38%) | 14,456 | 8,196 |
मारूति एर्टिगा (57.88%) | 13,818 | 8,752 |
हुंडई क्रेटा (29.33%) | 13,321 | 10,300 |
टाटा पंच (98.54%) | 12,131 | 6,110 |
मारूति ब्रेजा (5.24%) | 11,324 | 10,760 |
वहीं मारूति सुजुकी वैगनआर की पिछले महीने 14,720 यूनिट की बिक्री हुई है, जो नवंबर 2021 में बेची गई 16,853 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 12.66 प्रतिशत की गिरावट है। इसी प्रकार मारूति सुजुकी डिज़ायर की पिछले महीने 14,456 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो एक साल पहले इसी महीने में बेची गई 8,196 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 76.38 प्रतिशत की वृद्धि है।
सूची में मारूति सुजुकी एर्टिगा कुल मिलाकर 13,818 यूनिट की बिक्री के साथ सातवें नंबर पर रही है, जो नंवबर 2021 में बेची गई 8,752 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 57.88 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि पिछले महीने हुंडई क्रेटा की कुल मिलाकर 13,321 यूनिट की बिक्री हुई है, जो नवंबर 2021 में बेची गई 10,300 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 29 फीसदी की वृद्धि है।
सूची में टाटा पंच भी कुल मिलाकर 12,131 यूनिट की बिक्री के साथ शामिल रही है, जो पिछले साल इसी महीने में बेची गई 6,110 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 98.54 फीसदी की वृद्धि है। वहीं मारूति सुजुकी ब्रेजा कुल 11,324 यूनिट की बिक्री के साथ दसवें स्थान पर रही है, जो नवंबर 2021 में बेची गई 10,760 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 5.24 प्रतिशत की वृद्धि है।