जून 2023 की बिक्री में टॉप 10 कारें – वैगनआर, स्विफ्ट, क्रेटा, बलेनो, पंच, विटारा

मारुति सुजुकी वैगनआर की जून 2023 में 17,481 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 19,190 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 9 फीसदी की गिरावट है

जून 2023 के महीने में मारुति सुजुकी की वैगनआर टॉप 10 कारों की सूची में 17,481 यूनिट के साथ पहले स्थान पर रही है। वहीं पिछले साल की समान अवधि के दौरान इसकी 19,190 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिसमें सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं स्विफ्ट कॉम्पैक्ट हैचबैक कुल 15,955 यूनिट के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रही है।

पिछले साल के इसी महीने में इसकी 16,213 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 2 प्रतिशत की गिरावट है। हुंडई क्रेटा जून 2023 में रैंकिंग में ऊपर चढ़कर तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कार बन गई और यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी भी रही है। मध्यम आकार की एसयूवी की 13,790 यूनिट के मुकाबले कुल 14,447 यूनिट की बिक्री हुई है।

इस तरह इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मारुति सुजुकी बलेनो पिछले महीने 14,077 यूनिट की घरेलू बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही है, जो जून 2022 में बेचीं गई 16,103 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं टाटा नेक्सन 14,295 यूनिट के मुकाबले कुल 13,827 यूनिट के साथ पांचवें स्थान पर रही है।

maruti baleno_
Pic Source: Vaibhav Nande
टॉप 10 कारेंजून 2023जून 2022
1. मारुति सुजुकी वैगनआर (-9%)17,48119,190
2. मारुति सुजुकी स्विफ्ट (-2%)15,95516,213
3. हुंडई क्रेटा (5%)14,44713,790
4. मारुति सुजुकी बलेनो (-13%)14,07716,103
5. टाटा नेक्सन (-3%)13,82714,295
6. हुंडई वेन्यू (12%)11,60610,321
7. मारुति सुजुकी ऑल्टो (-18%)11,32313,790
8. टाटा पंच (6%)10,99010,414
9. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (140%)10,5784,404
10. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा10,486   –

कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री में साल दर साल 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं हुंडई की वेन्यू 12 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 10,321 यूनिट के मुकाबले कुल 11,606 यूनिट के साथ छठे स्थान पर रही है। मारुति सुजुकी ऑल्टो 13,790 यूनिट के मुकाबले कुल 11,323 यूनिट के साथ सूची में सातवें स्थान पर रही है।

एंट्री-लेवल हैचबैक की बिक्री में साल-दर-साल 18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं टाटा पंच जून 2022 में 10,414 यूनिट के मुकाबले कुल 10,990 यूनिट के साथ 6 प्रतिशत की सकारात्मक बिक्री वृद्धि के साथ आठवें स्थान पर रही है। शेष दो स्थान मारुति सुजुकी ब्रेज़ा और ग्रैंड विटारा द्वारा कवर किए गए हैं।

maruti grand vitara-20

मारुति ब्रेज़ा की 140 प्रतिशत की भारी वृद्धि के साथ 4,404 यूनिट के मुकाबले 10,578 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि ग्रैंड विटारा की कुल मिलाकर 10,486 यूनिट की बिक्री हुई है।