जुलाई 2020 की टॉप 10 कारें – मारुती, हुंडई सब पर हावी

भारत में जुलाई 2020 की बिक्री में सबसे ऊपर मारुति सुजुकी की ऑल्टो, वैगन आर और बलेनो रही, जबकि हुंडई क्रेटा को चौथा स्थान मिला

हेल्थ क्राइसिस के इस दौर में जुलाई 2020 का महीना वास्तव में भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग के लिए बेहतर बनकर उभरा है और इस महीने में कारों की बिक्री में भारी इजाफा हुआ है। इस महीने में मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा और महिंद्रा, किआ और रेनो कई कार निर्माताओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है और मार्केट में अपनी शानदार वापसी की है।

जुलाई 2020 में घरेलू निर्माता मारुति सुजुकी ने 1.8 फीसदी की वृद्धि के साथ की और कंपनी ने जुलाई 2020 में कुल मिलाकर 1,08,064 यूनिट की बिक्री की है। कंपनी की मोस्ट पॉप्यूलर कार एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो की पिछले महीने 13,654 यूनिट की बिक्री हुई और इसे पहला स्थान मिला। इस कार ने अपने पिछले साल जुलाई 2019 की तुलना में 11,577 की तुलना में 17.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की।

लिस्ट में दूसरा स्थान कंपनी की Maruti Wagon R को प्राप्त हुआ और जुलाई में 13,515 यूनिट की बिक्री हुई। इस कार ने अपने पिछले साल के 15,062 यूनिट के मुकाबले 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की। इसी तरह भारत में टॉप सेलिंग कारों में Maruti Baleno को 11,575 यूनिट के साथ तीसरा स्थान मिला और इस कार ने पिछले साल जुलाई 2019 के 10,482 के मुकाबले 10.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की।

kia seltos studio shots-2

ModelJuly 2020 SalesJuly 2019 SalesGrowth
1. Maruti Alto13,65411,57717.90%
2. Maruti Wagon R13,51515,062-10.30%
3. Maruti Baleno11,57510,48210.40%
4. Hyundai Creta11,5496,58575.40%
5. Maruti Swift10,17312,677-19.80%
6. Maruti Dzire9,04612,923-30.00%
7. Maruti Ertiga8,5049,222-7.80%
8. Maruti Eeco8,5019,814-13.40%
9. Hyundai Grand i108,3685,08164.70%
10. Kia Seltos8,270New Launch–

मई 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली और जून में दूसरे स्थान का रूतबा प्राप्त करने वाली हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) को जुलाई 2020 में 11,549 यूनिट की बिक्री के साथ चौथा स्थान मिला, पिछले साल के 6,585 यूनिट के मुकाबले इस  साल करीब 75.4% की वृद्धि हासिल की। यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि मई 2020 में क्रेटा 3,212 यूनिट की बिक्री के साथ पहले स्थान पर और जून 2020 में 7,207 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही। इस तरह जुलाई 2020 में नई क्रेटा 11,549 यूनिट के साथ अपना दम दिखाने का कार्य किया है।

टॉप 10 कारों की लिस्ट में Maruti Swift को 10,173 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवा स्थान मिला, जो कि पिछले साल जुलाई 2019 के 12,677 यूनिट के मुकाबले 19.8% की गिरावट है। इसी तरह छठवें स्थान पर रहने वाली Maruti Dzire की 9,046 यूनिट बिकी, जो कि पिछले साल के 12,923 की तुलना में 30.0 फीसदी की गिरावट है।

2020 Hyundai Creta6

लिस्ट में मारुती एर्टिगा 8,504 यूनिट की बिक्री के साथ सातवें स्थान पर रही, जो कि पिछले साल के 9,222 यूनिट के मुकाबले 7.8 फीसदी की गिरावट है। इसी तरह Maruti Eeco को 8,501 यूनिट की बिक्री के साथ आठवां स्थान मिला, जो पिछले साल के 9,814 यूनिट के मुकाबले 13.4 फीसदी की गिरावट है।

टॉप 10 की लिस्ट में हुंडई की दूसरी कार Hyundai Grand i10 को स्थान मिला है और इस कार ने 8,368 यूनिट की बिक्री के साथ नौंवा स्थान प्राप्त किया, जो कि पिछले साल के 5,081 यूनिट के मुकाबले 64.7 फीसदी की वृद्धि है। लिस्ट में हुंडई क्रेटा की प्रमुख कॉम्पिटेटर Kia Seltos की 8,270 यूनिट बिकी और यह दसवें नम्बर पर रही है।

आपको बताते चलें कि पिछले महीने जून 2020 में सेल्टोस (7,114 यूनिट) की बिक्री क्रेटा से कुछ ही यूनिट पीछे थी, लेकिन जुलाई में हुंडई की नई एंट्री वास्तव में सेल्टोस को पछाड़ने में कामयाब रही। इस तरह जुलाई में अन्य कारों की बिक्री में थोड़ी कमी देखी जा सकती है, लेकिन हम नई या अन्य पाप्यूलर कारों की बिक्री में हुई वृद्धि को नजरअंदाज नहीं कर सकते। फेस्टिव सीजन में इसमें और भी वृद्धि होने की उम्मीद है।