फरवरी 2023 की बिक्री में टॉप 10 कारें – बलेनो, स्विफ्ट, ऑल्टो, ब्रेज़ा, नेक्सन, क्रेटा

मारुति सुजुकी बलेनो फरवरी 2023 में भारत में सबसे अधिक बिकने वाली कार रही है और इसकी कुल मिलाकर 18,592 यूनिट की बिक्री हुई है

2023 के दूसरे महीने में मारुति सुजुकी की बलेनो ने टॉप 10 कारों की सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस प्रीमियम हैचबैक की पिछले महीने कुल 18,592 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2022 में इसी अवधि के दौरान बेचीं गई 12,570 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 48 फीसदी की वृद्धि है। कंपनी ने पिछले साल बलेनो के अपडेटेड वर्जन को कई नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया था।

वहीं स्विफ्ट कॉम्पैक्ट हैचबैक फरवरी 2023 में 18,412 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है। वहीं फरवरी 2022 में यह आंकड़ा 19,202 यूनिट का था, जो सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं ऑल्टो एंट्री-लेवल हैचबैक की पिछले महीनें 11,551 यूनिट के मुकाबले कुल 18,114 यूनिट की बिक्री हुई है, जिसमें सालाना आधार पर 57 फीसदी की वृद्धि हुई है।

हाल ही में लॉन्च हुई नई-जनरेशन ऑल्टो K10 के आने से इसकी बिक्री में वृद्धि हुई है। वहीं वैगनआर की फरवरी 2023 में कुल मिलाकर 16,889 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2022 में बेचीं गई 14,669 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत वृद्धि है। वहीं डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान की पिछले महीनें 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ कुल मिलाकर 16,798 यूनिट की बिक्री हुई है। जबकि फरवरी 2022 में यह आंकड़ा 17,438 यूनिट का था।

maruti baleno_
Pic Source: Vaibhav Nande
टॉप 10 कारें फरवरी 2023फरवरी 2022
1. मारुति सुजुकी बलेनो (48%)18,59212,570
2. मारुति सुजुकी स्विफ्ट (-4%)18,41219,202
3. मारुति सुजुकी ऑल्टो (57%)18,11411,551
4. मारुति सुजुकी वैगनआर (15%)16,88914,669
5. मारुति सुजुकी डिजायर (-4%)16,79817,438
6. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (71%)15,7879,256
7. टाटा नेक्सन (14%)13,91412,259
8. मारुति सुजुकी ईको (24%)11,3529,190
9. टाटा पंच (16%)11,1699,592
10. हुंडई क्रेटा (8%)10,4219,606

वहीं मारुति सुजुकी ब्रेज़ा की पिछले महीने 15,787 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2022 में बेचीं गई 9,256 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 71 फीसदी की वृद्धि है। मारुति ब्रेज़ा पिछले महीनें देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है और इसने काफी समय के बाद नेक्सन एसयूवी को कड़ी टक्कर दी है। टाटा नेक्सन 13,914 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में  सातवें स्थान पर रही है, जो फरवरी 2022 में बेचीं गई 12,259 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 14 फीसदी की वृद्धि है।

वहीं मारुति सुजुकी ईको 24 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 9,190 यूनिट की तुलना में 11,352 यूनिट के साथ आठवें स्थान पर रही है। वहीं टाटा पंच माइक्रो एसयूवी को 11,169 यूनिट के साथ सूची में नौवां स्थान मिला है, जो फरवरी 2022 में बेचीं गई 9,592 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 16 फीसदी की वृद्धि है।

hyundai creta-11
Pic Source: Mukesh garg

वहीं फरवरी 2023 में हुंडई क्रेटा को 10,421 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में दसवां स्थान मिला है। वहीं फरवरी 2022 में यह आंकड़ा 9,606 यूनिट का था, जो सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि है। हुंडई क्रेटा के फेसलिफ़्टेड वर्जन की भारत में अगले साल की शुरुआत में बिक्री शुरू होने की उम्मीद है।