
हीरो स्प्लेंडर अक्टूबर 2022 में 2,61,721 यूनिट के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 2,67,821 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 2.2 फीसदी की गिरावट है
अक्टूबर 2022 के महीने में बेची गई टॉप 10 मोटरसाइकिलों की सूची में हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर 2,61,721 यूनिट की बिक्री के साथ में एक बार फिर से शीर्ष पर रही है। हालाँकि इस मोटरसाइकिल की अक्टूबर 2021 में 2,67,821 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 2.2 प्रतिशत की गिरावट है।
वहीं होंडा सीबी शाइन पिछले महीने भारत में कुल 1,30,916 यूनिट के साथ दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही है, जबकि अक्टूबर 2021 में यह आंकड़ा 1,13,554 यूनिट का था, जो कि सालाना आधार पर 15.2 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं बजाज पल्सर भी भारत में अत्यधिक लोकप्रिय नेमप्लेट में से एक है और आने वाले दिनों में एक नए मॉडल के साथ रेंज का विस्तार किया जा सकता है।
बजाज पल्सर की पिछले महीने घरेलू बाजार में कुल 1,13,870 यूनिट की बिक्री हुई है, जो बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान बेची गई 86,500 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 31.6 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि है। वहीं हीरो मोटोकॉर्प की एक अन्य एंट्री-लेवल मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स की अक्टूबर 2021 में 1,64,311 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो अक्टूबर 2022 में 52.4 प्रतिशत गिरकर केवल 78,076 यूनिट रही है।
टॉप 10 बाइक्स | अक्टूबर 2022 | अक्टूबर 2021 |
1. हीरो स्प्लेंडर (-2.2%) | 2,61,721 | 2,67,821 |
2. हौंडा CB शाइन (15.2%) | 1,30,916 | 1,13,554 |
3. बजाज पल्सर (31.6%) | 1,13,870 | 86,500 |
4. हीरो HF डीलक्स (-52.4%) | 78,076 | 1,64,311 |
5. बजाज प्लेटिना (-31.1%) | 57,842 | 84,019 |
6. टीवीएस अपाचे (3%) | 40,988 | 39,799 |
7. हौंडा यूनिकॉर्न (352%) | 31,986 | 7,077 |
8. हीरो पैशन (81%) | 31,964 | 17,666 |
9. क्लासिक 350 (61%) | 31,791 | 19,728 |
10. हीरो ग्लैमर (10%) | 28,335 | 25,663 |
इसी प्रकार बजाज प्लेटिना अक्टूबर 2022 में 84,019 यूनिट की तुलना में 57,842 यूनिट के साथ पांचवें स्थान पर रही है, जिसमें सालाना आधार पर 31.1 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। वहीं टीवीएस मोटर कंपनी की अपाचे सीरीज छठे स्थान पर रही और इसकी पिछले साल इसी महीने के दौरान 39,799 यूनिट बेची गई थी, जो इस साल 3 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि के साथ कुल 40,988 यूनिट रही है।
होंडा यूनिकॉर्न अक्टूबर 2022 में 31,986 यूनिट के साथ सातवें स्थान पर रही है, जबकि अक्टूबर 2021 में यह आंकड़ा केवल 7,077 यूनिट का था। इस तरह इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 352 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं हीरो पैशन 31,964 यूनिट के साथ आठवें स्थान पर रही है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 17,666 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 81 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि है।
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 भी पिछले महीने 31,791 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में स्थान बनाने में कामयाब रही है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 19,728 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 61 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि हीरो ग्लैमर 28,335 यूनिट के साथ टॉप 10 में शामिल रही है और अक्टूबर 2021 में बेची गई 25,663 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने में कामयाब रही है।