
अक्टूबर 2023 में मारुति सुजुकी डिजायर 14,699 यूनिट के साथ टॉप 10 सेडान की सूची में पहले स्थान पर रही है
अक्टूबर 2023 के महीनें में मारुति सुजुकी की डिजायर ने सेडान बिक्री चार्ट के शीर्ष पर सर्वोच्च स्थान हासिल किया, क्योंकि पिछले साल की समान अवधि के दौरान बेचीं गई 12,321 यूनिट के मुकाबले पिछले महीनें 14,699 यूनिट की बिक्री हुई है। जिसमें सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि हुई है। इसके मुख्य प्रतिद्वंद्वियों में से एक हुंडई औरा ने 4,096 यूनिट की घरेलू बिक्री के साथ अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है।
वहीं पिछले साल की समान अवधि में इसकी 4,248 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की गिरावट है। होंडा अमेज़ पिछले महीने भारत में तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली सेडान रही है, क्योंकि बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान इसकी 5,443 यूनिट के मुकाबले 2,890 यूनिट की बिक्री हुई थी। जिसमें सालाना आधार पर 47 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
मारुति सुजुकी डिजायर और होंडा अमेज दोनों को अगले साल बड़े अपडेट मिलने की उम्मीद है। नई पीढ़ी की हुंडई वेर्ना इस साल की शुरुआत में बाजार में आई थी और यह कुल 2,313 यूनिट के साथ सूची में चौथे स्थान पर रही है। जबकि 2022 में इसी अवधि के दौरान इसकी 2,179 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की वृद्धि है।
टॉप 10 सेडान | अक्टूबर 2023 | अक्टूबर 2022 |
1. मारुति सुजुकी डिजायर (19%) | 14,699 | 12,321 |
2. हुंडई औरा (-4%) | 4,096 | 4,248 |
3. होंडा अमेज़ (-47%) | 2,890 | 5,443 |
4. हुंडई वेर्ना (6%) | 2,313 | 2,179 |
5. स्कोडा स्लाविया (41%) | 1,943 | 1,376 |
6. फॉक्सवैगन वर्टस (65%) | 1,772 | 1,072 |
7. टाटा टिगोर (-61%) | 1,563 | 4,001 |
8. होंडा सिटी (-52%) | 1,553 | 3,250 |
9. मारुति सुजुकी सियाज़ (-63%) | 695 | 1,884 |
10. टोयोटा कैमरी (234%) | 197 | 59 |
स्कोडा स्लाविया 41 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ अक्टूबर 2022 में बेचीं गई 1,376 यूनिट की तुलना में पिछले महीनें 1,943 यूनिट के साथ सूची में पांचवें स्थान पर रही है। वहीं इसकी सहोदर वर्टस कुल 1,772 यूनिट के साथ सूची में छठे स्थान पर रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,072 यूनिट का था। जिसमें सालाना आधार पर 65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
दोनों मध्यम आकार की सेडान MQB AO IN प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं और अत्यधिक स्थानीयकृत हैं। दोनों सेडान 1.0 लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर चार-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित हैं। ट्रांसमिशन विकल्पों में मैनुअल और ऑटोमैटिक शामिल हैं। वहीं टाटा टिगोर 4,001 यूनिट के मुकाबले कुल 1,563 यूनिट के साथ सूची में सातवें स्थान पर रही है।
इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 61 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं होंडा सिटी सालाना आधार पर 52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,250 यूनिट के मुकाबले 1,553 यूनिट के साथ आठवें स्थान पर रही है। वहीं मारुति सुजुकी सियाज़ और टोयोटा कैमरी क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर रही हैं।