अक्टूबर 2022 की बिक्री में टॉप 10 सेडान – डिजायर, अमेज, सिटी, स्लाविया, वर्टस

मारुति सुजुकी डिजायर अक्टूबर 2022 में 12,321 यूनिट की बिक्री के साथ शीर्ष पर रही है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 8,077 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 52.54 फीसदी की वृद्धि है

भारत में अक्टूबर 2022 में बेची गई सेडान की बिक्री के आंकड़े सामने आ गए हैं और पिछले महीनें टॉप 10 सेडान की सूची में  मारुति सुजुकी डिजायर शीर्ष पर रही है। कंपनी ने पिछले महीने डिजायर की 12,321 यूनिट की बिक्री की है, जो कि एक साल पहले बेची गई 8,077 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 52.54 फीसदी की दमदार वृद्धि है।

वहीं सेडान की बिक्री की सूची में होंडा अमेज कुल मिलाकर 5,443 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 3,009 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 80.89 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि हुंडई औरा 4,248 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान रही है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 2,701 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 57.28 फीसदी की वृद्धि है।

इसी प्रकार अक्टूबर 2022 में टाटा टिगोर कुल मिलाकर 4,001 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 1,377 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 190.56 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं होंडा सिटी 3,250 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 3,611 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की गिरावट है।

Maruti Dzire-2

टॉप 10 सेडान (YoY)अक्टूबर 2022अक्टूबर 2021
1. मारुति सुजुकी डिजायर (34.1%)12,3218,077
2. हौंडा अमेज(80.8%)5,4433,009
3. हुंडई औरा (57.2%)4,2482,701
4. टाटा टिगोर (190.5%)4,0011,377
5. हौंडा सिटी (-10%)3,2503,611
6. हुंडई वेर्ना (-10.6%)2,1792,438
7. मारुति सुजुकी सियाज  (76.2%)1,8841,069
8. स्कोडा स्लाविया 1,376–
9. वॉक्सवैगन वर्टस 1,072–
10. स्कोडा सुपर्ब (-43%)143251

इसी प्रकार हुई वेर्ना की पिछले महीने 2,179 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 2,438 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 10.62 प्रतिशत की गिरावट है। खबरों की मानें तो वेर्ना को अगले साल नया जेनरेशन मिलने वाला है, जिसके तहत इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े पैमाने पर बदलाव होंगे और इसे कुछ नए फीचर्स के साथ भी लैस किया जाएगा।

वहीं मारूति सुजुकी ने पिछले महीने सियाज की कुल मिलाकर 1,884 यूनिट की बिक्री की है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 1,069 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 76.24 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं समान प्लेटफार्म पर आधारित स्लाविया और वर्टस की पिछले महीनें क्रमशः 1,376 और 1,072 यूनिट की बिक्री हुई है।

honda city hybrid-14वहीं अक्टूबर 2022 में स्कोडा सुपर्ब 143 यूनिट के साथ सूची में दसवें स्थान पर रही है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 251 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 43 प्रतिशत की गिरावट है।