अक्टूबर 2021 की बिक्री में टॉप 10 सेडान – डिजायर, सिटी, औरा, अमेज़, सियाज, ऑक्टेविया

Maruti Dzire-2
Current generation Dzire

मारुति सुजुकी डिजायर की अक्टूबर 2021 में 8,077 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल की समान अवधि के 17,675 यूनिट के मुकाबले 54.3 फीसदी की गिरावट है

मध्यम आकार की एसयूवी और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की लगातार बढ़ती लोकप्रियता ने पूरी सेडान स्पेस पर एक असर डाला है। अक्टूबर 2021 के महीने में मारुति सुजुकी डिजायर 8,077 यूनिट के साथ सेडान बिक्री चार्ट में शीर्ष पर रही, जबकि 2020 में इसी अवधि के दौरान इसकी 17,675 यूनिट कि बिक्री हुई थी। इस तरह डिजायर की बिक्री में 54.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।

अक्टूबर 2021 की बिक्री में हुंडई वेर्ना, स्कोडा सुपर्ब और स्कोडा ऑक्टेविया को छोड़कर शीर्ष दस में अन्य सभी मॉडलों की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई है। वही होंडा सिटी 3,611 यूनिट के साथ सूची में दूसरा स्थान पाने में कामयाब रही, जबकि 2020 में इसी महीने के दौरान इसकी 4,124 यूनिट कि बिक्री हुई थी जो कि 12.4 फीसदी की गिरावट है।

पांचवीं पीढ़ी की होंडा सिटी को भारत में पिछले साल लॉन्च किया गया था और यह जापानी निर्माता के लिए सफल उत्पाद साबित हुई है जबकि फेसलिफ़्टेड होंडा अमेज़ को कुछ महीने पहले ही पेश किया गया था। कॉम्पैक्ट सेडान ने पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 4,709 इकाइयों की तुलना में 3,009 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जिसमें 36 प्रतिशत की सालाना गिरावट दर्ज की गई।2020 Honda City-9

टॉप 10 सेडान  अक्टूबर 2021 अक्टूबर 2020
1. मारुति सुजुकी डिजायर (-54.3%) 8,077 17,675
2. हौंडा सिटी (-12.4%) 3,611 4,124
3. हौंडा अमेज़ (-36%) 3,009 4,709
4. हुंडई एक्सेंट/औरा (-51.5%) 2,701 5,577
5. हुंडई वेर्ना (12.5%) 2,438 2,166
6. टाटा टिगोर (-8.2%) 1,377 1,501
7. मारुति सुजुकी सियाज (-24.8%) 1,069 1,422
8. स्कोडा सुपर्ब (36.4%) 251 184
9. स्कोडा ऑक्टेविया (606%) 219 31
10. स्कोडा रैपिड (-83.8%) 165 1,024

वहीं हुंडई औरा अक्टूबर 2021 में 2,701 यूनिट के साथ चौथे स्थान पर रही, जो कि पिछले साल के 5,527 यूनिट के मुकाबले 51.5 फीसदी कि गिरावट है। हुंडई औरा ने पिछले साल की शुरुआत में एक्सेंट की जगह ले ली थी और ग्राहकों के बीच इसे अच्छी प्रतिकिरिया मिली है। वहीं हुंडई वेर्ना 2,438 यूनिट के साथ पांचवें स्थान पर रही, जो कि अक्टूबर 2020 के 2,166 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 12.5 फीसदी कि वृद्धि है।

वहीं टाटा टिगोर पिछले महीने देश में छठी सबसे अधिक बिकने वाली सेडान थी, क्योंकि अक्टूबर 2020 में 1,377 यूनिट के  मुकाबले अक्टूबर 2021 में इसकी 1,501 यूनिट कि बिक्री हुई है। इस तरह इसकी बिक्री में 8.2 प्रतिशत की गिरावट हुई है। जबकि मारुति सुजुकी सियाज 1,069 यूनिट के साथ सातवें स्थान पर रही। जबकि पिछले साल कि सामान अवधि में इसकी 1,422 यूनिट कि बिक्री हुई थी जो कि 24.8 फीसदी कि गिरावट है।Skoda-Octavia.jpgवहीं स्कोडा सुपर्ब 219 यूनिट के साथ आठवें स्थान पर रही। वहीं स्कोडा ऑक्टेविया की अक्टूबर 2021 में 251 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी 31 यूनिट कि बिक्री हुई थी, जो कि 606 फीसदी की वृद्धि है। चेक कंपनी के सेडान पोर्टफोलियो को अगले साल की शुरुआत में रैपिड की जगह नई स्लाविया मिडसाइज सेडान के आगमन के साथ और मजबूत किया जाएगा