नवंबर 2021 की बिक्री में टॉप 10 सेडान – डिजायर, औरा, सिटी, सियाज, वेर्ना, ऑक्टेविया

2020 Honda City-17

नवंबर 2021 में मारूति सुजुकी डिजायर 8,196 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बनकर उभरी है

भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए नवंबर 2021 का महीना काफी मिश्रित रहा और सेमीकंडक्टर की वैश्विक आपूर्ति के बीच एक ओर जहाँ कुछ निर्माताओं ने अपनी बिक्री में गिरावट दर्ज की है, वहीं कुछ निर्माताओं ने अपनी बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। पिछले महीने इस असर से सेडान सेगमेंट अधूरा नहीं रहा है।

नवंबर 2021 में मारूति सुजुकी डिजायर 8,196 यूनिट की बिक्री के साथ भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बनकर उभरी है। हालाँकि नवंबर 2020 में डिजायर की 13,536 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 39 प्रतिशत की गिरावट है। इसी तरह होंडा सिटी की पिछले महीने 2,666 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 3,523 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 24 फीसदी की गिरावट है।

नवंबर 2021 में हुंडई औरा की 2,562 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 3,063 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि होंडा अमेज की पिछले महीने 2,344 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 4,706 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 50 प्रतिशत की गिरावट है।Maruti Dzire-2

टॉप 10 सेडान  नवंबर 2021 नवंबर 2020
1. मारुति सुजुकी डिजायर(-39%) 8,196 13,536
2. हौंडा सिटी (-24%) 2,666 3,523
3. हुंडई औरा (-16%) 2,562 3,063
4. हौंडा अमेज (-50%) 2,344 4,706
5. टाटा टिगोर (42%) 1,785 1,259
6. हुंडई वर्ना (11%) 1,648 1,487
7. मारुति सुजुकी सियाज (-42%) 1,089 1,870
8. स्कोडा ऑक्टेविया (870%) 194 20
9. फॉक्सवैगन वेंटो (-14%) 107 125
10. स्कोडा सुपर्ब (-52%) 104 218

हालाँकि टाटा टिगोर की नवंबर 2021 में 1,785 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 1,259 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 42 प्रतिशत की वृद्धि है। इसी तरह पिछले महीने हुंडई वेर्ना की 11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,648 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि नवंबर 2020 में य़ह आंकड़ा केवल 1,487 यूनिट का था।

नवंबर 2021 में मारूति सुजुकी सियाज ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 42 फीसदी की गिरावट देखी है और इसकी पिछले महीने 1,089 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि नवंबर 2020 में यह आंकड़ा 1,870 यूनिट का था। वहीं नवंबर 2021 में स्कोडा ऑक्टेविया की 194 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 20 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 870 प्रतिशत की वृद्धि है.Skoda-Octavia.jpgफॉक्सवैगन वेंटो की नवंबर 2021 में 107 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 125 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि स्कोडा सुपर्ब की पिछले महीने 104 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 218 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 52 फीसदी की वृद्धि है।