अप्रैल 2022 की बिक्री में टॉप 10 सेडान – डिजायर, सिटी, अमेज, औरा, टिगोर, स्लाविया

tata tiago and tigor cng-9

अप्रैल 2022 में मारुति सुजुकी डिजायर 10,701 यूनिट के साथ देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान रही है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 14,073 यूनिट के मुकाबले 24 फीसदी की गिरावट है

भारत में अप्रैल 2022 में बेची गई टॉप 10 सेडान के आकड़े सामने आ गए हैं। हर बार की तरह मारुति सुजुकी डिजायर ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। अप्रैल 2022 के महीने में मारूति सुजुकी डिजायर 10,701 यूनिट की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान रही है। हालाँकि अप्रैल 2021 में डिजायर की 14,073 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 24 प्रतिशत की गिरावट है।

वहीं अप्रैल 2022 में होंडा अमेज 4,467 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जो पिछले साल की इसी अवधि यानी अप्रैल 2021 में बेची गई 3,920 यूनिट्स के मुकाबले सालाना आधार पर 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि हुंडई औरा 4,035 यूनिट की बिक्री के साथ पिछले महीने तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली सेडान रही है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 3,347 यूनिट के मुकाबले 21 प्रतिशत की वृद्धि है।

टाटा टिगोर हाल के दिनों में अपनी बिक्री में काफी वृद्धि देख रही है और अप्रैल 2022 में इसकी कुल मिलाकर 3,803 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 1,627 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 134 प्रतिशत की शानदार वृद्धि है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि इस साल की शुरूआत में टाटा ने टिगोर के सीएनजी वर्जन को लॉन्च किया था। तब से ही इसकी बिक्री में वृद्धि देखी जा रही है।2022 skoda slavia sedanवहीं हाल ही में भारत में लॉन्च हुई स्कोडा स्लाविया को एक बार फिर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और इसने अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी होंडा सिटी को पीछे कर दिया है। स्कोडा ने अप्रैल 2022 में स्लाविया की कुल मिलाकर 2,431 यूनिट की बिक्री की है, वहीं होंडा ने सिटी की कुल मिलाकर 2,300 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 3,128 यूनिट के मुकाबले 26 प्रतिशत की गिरावट है।

टॉप 10 सेडान अप्रैल 2022 अप्रैल 2021
1. मारुति सुजुकी डिजायर (-24%) 10,701 14,073
2. होंडा अमेज (14%) 4,467 3,920
3. हुंडई औरा (21%) 4,035 3,347
4. टाटा टिगोर (134%) 3,803 1,627
5. स्कोडा स्लाविया  2,431
6. होंडा सिटी (-26%) 2,300 3,128
7. हुंडई वेर्ना (-69%) 781 2,552
8. मारुति सुजुकी सियाज (-63%) 579 1,567
9. स्कोडा ऑक्टेविया (2840%) 147 5
10. टोयोटा कैमरी 129

होंडा ने हाल ही में सिटी के हाइब्रिड वर्जन को भी लॉन्च किया है, जो 26.8 किमी प्रति लीटर के माइलेज के साथ सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने माइलेज देने वाली कार है। आने वाले महीनों में इसकी बिक्री और भी बढने की उम्मीद है। वहीं हुंडई ने पिछले महीने वेर्ना की केवल 781 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 2,552 यूनिट के मुकाबले 69 फीसदी की गिरावट है। कंपनी वेर्ना के नए जेनरेशन पर भी कार्य कर रही है, जिसे भारत में अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।honda city hybrid-14

वहीं मारूति सुजुकी ने अप्रैल 2022 में सियाज की केवल 579 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 1,567 यूनिट के मुकाबले 63 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि स्कोडा ने स्लाविया की 2840 फीसदी की भारी वृद्धि के साथ 147 यूनिट बेची गई है, जो अप्रैल 2021 में केवल 5 यूनिट थी। वहीं टोयोटा ने हाल ही में लॉन्च की गई कैमरी की भारत में कुल मिलाकर 129 यूनिट की बिक्री की है।