जुलाई 2025 में इन स्कूटरों की हुई बंपर बिक्री, देखें टॉप 10 लिस्ट

जुलाई 2025 में टॉप 10 स्कूटरों की लिस्ट में होंडा एक्टिवा अपने प्रतिद्वंदी टीवीएस जुपिटर, सुजुकी एक्सेस और होंडा डियो से आगे रहा

जुलाई 2025 में टॉप 10 स्कूटरों की कुल बिक्री 5,85,418 यूनिट की रही, जो साल-दर-साल लगभग 16 प्रतिशत की वृद्धि है। इन सबके बीच, होंडा एक्टिवा हमेशा की तरह सूची में पहले स्थान पर रहा, लेकिन असली उत्साह हीरो डेस्टिनी 125 से आया, जिसने बिक्री में अविश्वसनीय रूप से तीन गुना वृद्धि दर्ज की है।

होंडा एक्टिवा की पिछले महीने कुल मिलाकर 2,37,413 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल के इसी महीने में बेची गई 1,95,604 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 21.37 प्रतिशत अधिक है। इस तरह लगभग 42,000 यूनिट की अधिक बिक्री हुई है। दूसरे स्थान पर, टीवीएस जुपिटर ने भी शानदार प्रदर्शन किया। 1,24,876 यूनिट्स की बिक्री के साथ इस स्कूटर ने साल-दर-साल 67.25 प्रतिशत की छलांग लगाई और 50,000 से अधिक यूनिट्स की वृद्धि दर्ज की है।

सुज़ुकी एक्सेस की बिक्री 4.32 प्रतिशत गिरकर 68,172 यूनिट रह गई, जबकि सितंबर 2024 में इसकी कुल 71,247 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस बीच, होंडा डियो की बिक्री 16.49 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 27,951 यूनिट रह गई। इसकी बिक्री में गिरावट से संकेत मिलता है कि होंडा को अब इसमें बड़े बदलाव करने की जरूरत है।

Suzuki Access 125

S.No

Top 10 Scooters

July 2025 Sales

July 2024 Sales

1

Honda Activa (21.37%)

237,413

195,604

2

TVS Jupiter (67.25%)

124,876

74,663

3

Suzuki Access (-4.32%)

68,172

71,247

4

Honda Dio (-16.49%)

27,951

33,472

5

TVS Ntorq (-2.13%)

26,258

26,829

6

Suzuki Burgman (19.76%)

23,720

19,806

7

TVS iQube (9.33%)

23,029

21,064

8

Hero Destini (245.52%)

19,726

5,709

9

Ola S1 (-57.29%)

17,852

41,802

10

Yamaha RayZR (11.78%)

16,421

14,690

अन्य प्रमुख स्कूटर्स की बिक्री अपेक्षाकृत स्थिर रही। टीवीएस एनटॉर्क की बिक्री 2.13 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 26,258 यूनिट्स की रही, जबकि सुजुकी बर्गमैन की बिक्री 19.76 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि के साथ 23,720 यूनिट्स पर स्थिर रही। बर्गमैन की मैक्सी-स्कूटर स्टाइलिंग उन खरीदारों को आकर्षित करती रही है, जो सड़क पर अपनी प्रजेंस बढ़ाना चाहते हैं।

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मोर्चे पर, टीवीएस आईक्यूब ने मामूली प्रगति दिखाई। इसकी बिक्री पिछले महीने 9.33 प्रतिशत बढ़कर 23,029 यूनिट्स पर पहुंच गई। यामाहा रेज़ेडआर की 16,421 यूनिट्स बिकीं और सेल में 11.78 प्रतिशत की वृद्धि हुई। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियाँ हीरो डेस्टिनी 125 की रही, जिसकी बिक्री में 245.52 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि हुई।

TVS Iqube

पिछले जुलाई में इसकी बिक्री 5,709 यूनिट से बढ़कर 19,726 यूनिट हो गई है। दूसरी ओर ओला की बिक्री में 57.29 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। ओला एस 1 की सेल पिछली जुलाई में 41,802 यूनिट से गिरकर इस साल सिर्फ 17,852 रह गई।