अक्टूबर 2021 की बिक्री टॉप 10 स्कूटर – एक्टिवा, जुपिटर, एक्सेस, डियो, फैसिनो, डेस्टिनी

tvs ntorq race xp1

अक्टूबर 2021 में होंडा एक्टिवा 1,96,699 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बनकर उभरा है, हालांकि इसकी बिक्री में 17.8 फीसदी की गिरावट हुई है

हाल के महीनों में दुनिया भर में चल रहे सेमीकंडक्टर की कमी के कारण सभी दोपहिया वाहनों की बिक्री प्रभावित हुई है, जिसमें मोटरसाइकिल और स्कूटर दोनों शामिल है। अक्टूबर 2021 में टॉप 10 स्कूटरों की कुल मिलाकर 4,36,667 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल इसी महीने के दौरान यानि अक्टूबर 2020 में बेची गई 5,32,435 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 18 फीसदी की गिरावट है।

हालांकि हर बार की तरह इस बार भी होंडा एक्टिवा ने स्कूटर की बिक्री का नेतृत्व किया है और अक्टूबर 2021 में 1,96,699 यूनिट की बिक्री के साथ देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बनकर उभरा है। हालांकि एक साल पहले इसी महीने में इसकी 2,39,570 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि करीब 18 फीसदी की गिरावट है।

सूची में दूसरा स्थान टीवीएस जुपिटर को 72,161 यूनिट की बिक्री के साथ मिला है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 74,159 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 2.69 फीसदी की गिरावट है। इसी तरह सुजुकी एक्सेस 46,450 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 52,441 यूनिट के मुकाबले 11.42 फीसदी की गिरावट है।tvs jupiter 125-7

टॉप 10 स्कूटर अक्टूबर 2021 अक्टूबर 2020
1. हौंडा एक्टिवा (-17.8%) 1,96,699 2,39,570
2. टीवीएस जुपिटर (-2.6%) 72,161 74,159
3. सुजुकी एक्सेस (-11.4%) 46,450 52,441
4. टीवीएस एनटॉर्क (-18.5%) 25,693 31,524
5. हौंडा डियो (-41.7%) 25,641 44,046
6. हीरो प्लेजर प्लस (-7.1%) 21,716 23,392
7. यामाहा RayZR (-13.6%) 13,601 15,748
8. यामाहा फैसिनो (0.9%) 13,487 13,360
9. हीरो डेस्टिनी (-51.7%) 12,898 26,714
10. हौंडा ग्रेजिया  (-27.5%) 8,321 11,481

वहीं टीवीएस एनटॉर्क की पिछले महीने 25,693 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 31,524 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 18.50 फीसदी की गिरावट है। इसी तरह होंडा डियो 25,641 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रहा, जबकि अक्टूबर 2020 में यह आंकड़ा 44,046 यूनिट का था, जो कि सालाना आधार पर 41.79 फीसदी की गिरावट है।

सूची में छठे स्थान हीरो प्लेजर प्लस रही और इसकी 21,716 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 23,392 यूनिट के मुकाबले 7.16 फीसदी की गिरावट है। इसी तरह यामाहा RayZR की पिछले महीने 13,601 यूनिट बेची गई है, जो कि एक साल पहले इसी महीने में बेची गई 15,748 यूनिट के मुकाबले 13.63 फीसदी की गिरावट है।2021 Yamaha RayZR 125 Hybridसूची में यामाहा फैसिनो की 0.9 फीसदी की वृद्धि के साथ 13,487 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अक्टूबर 2020 में 13,360 यूनिट थी। वहीं हीरो डेस्टिनी की पिछले महीने 12,898 यूनिट बेची गई है, जो कि अक्टूबर 2020 के 26,714 यूनिट के मुकाबले 51.72 फीसदी की गिरावट है। सूची में होंडा ग्रेजिया को अंतिम स्थान मिला और अक्टूबर 2021 में इसकी 8,321 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 11,481 यूनिट के मुकाबले 27.52 फीसदी की गिरावट है।