नवंबर 2021 की बिक्री में टॉप 10 स्कूटर – एक्टिवा, डियो, जुपिटर, बर्गमैन, एनटॉर्क, प्लेजर

नवंबर 2021 में होंडा एक्टिवा 1,24,082 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बनकर उभरा है

वाहनों की बिक्री के लिहाज से पिछला महीना वाहन उद्योग के लिए काफी निराशा जनक रहा और कारों के साथ-साथ दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी गिरावट दर्ज हुई है। नवंबर 2021 में टॉप 10 में शामिल रहे स्कूटरों की कुल मिलाकर 2,86,765 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 4,57,519 यूनिट के मुकाबले 37.32 प्रतिशत की गिरावट है।

हालाँकि बिक्री में गिरावट के बाद होंडा एक्टिवा ने 1,24,082 यूनिट की बिक्री के साथ स्कूटर सेगमेंट का नेतृत्व जारी रखा है। इसके मुकाबले एक्टिवा की नवंबर 2020 में 2,25,822 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 45.05 प्रतिशत की गिरावट है। इसी तरह टीवीएस जुपिटर की नवंबर 2021 में 44,139 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 62,626 यूनिट के मुकाबले 29.52 फीसदी की गिरावट है।

नवंबर 2021 में सुजुकी एक्सेस 42,481 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 की सूची में तीसरे स्थान पर रहा, जो नवंबर 2020 में बेची गई 45,582 यूनिट के मुकाबले 6.80 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि टीवीएस एनटॉर्क की पिछले महीने 19,157 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 28,987 यूनिट के मुकाबले 33.91 प्रतिशत की गिरावट है।tvs ntorq race xp1

टॉप 10 स्कूटरनवंबर 2021नवंबर 2020
1. होंडा एक्टिवा (-45%)1,24,0822,25,822
2. टीवीएस जुपिटर (-29.5%)44,13962,626
3. सुजुकी एक्सेस (-6.8%)42,48145,582
4. टीवीएस एनटॉर्क (-33.9%)19,15728,987
5. यामाहा RayZR (-18.9%)12,34415,238
6. सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट (23.9%)11,2489,078
7. हीरो प्लेजरप्लस (-43.4%)11,13619,707
8. हौंडा डिओ (-75.5%)8,52234,812
9. यामाहा फैसिनो (-25.3%)8,20810,992
10. हौंडा ग्राजिया (16.5%)5,4484,675

सूची में पाँचवा स्थान यामाहा RayZR को मिला और पिछले महीने इसकी 12,344 यूनिट बेची गई है, जो कि नवबंर 2020 में बेची गई 15,238 यूनिट के मुकाबले 18.99 प्रतिशत की गिरावट है। हालाँकि सुजुकी बर्गमैन की पिछले महीने 11,248 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 9,078 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 23.90 प्रतिशत की वृद्धि है।

हीरो ने नवंबर 2021 में प्लेजर की 11,136 यूनिट की बिक्री की है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 19,707 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 43.49 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि होंडा डियो की 8,522 यूनिट बेची गई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 34,812 यूनिट के मुकाबले 75.52 प्रतिशत की भारी गिरावट है।yamaha Fascino Hybrid Scooterनवंबर 2021 में यामाहा ने फैसिनो की 8,208 यूनिट की बिक्री की है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 10,992 यूनिट के मुकाबले 25.33 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि होंडा ग्राजिया की पिछले महीने 5,448 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 4,675 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 16.53 प्रतिशत की वृद्धि है।