मार्च 2022 की बिक्री में टॉप 10 स्कूटर – एक्टिवा, जुपिटर, डियो, एनटॉर्क, एवेनिस, बर्गमैन

Suzuki Avenis 125

मार्च 2022 में होंडा एक्टिवा 1,60,631 यूनिट के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा है, जो मार्च 2021 में बेची गई 1,99,208 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 19 फीसदी की गिरावट है

भारत में कारोबार कर रही दोपहिया वाहन निर्माताओं ने मार्च 2022 की बिक्री के आंकड़ों को जारी कर दिया है और इस सेगमेंट ने अपनी बिक्री में उल्लेखनीय गिरावट देखी है। मार्च 2022 में होंडा एक्टिवा 1,60,631 यूनिट की बिक्री के साथ एक बार फिर से सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा है, जो मार्च 2021 में बेची गई 1,99,208 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 19 फीसदी की गिरावट है।

वहीं टीवीएस जूपिटर पिछले महीने 55,813 यूनिट के साथ भारत में दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा है, जो मार्च 2021 में बेची गई 57,206 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 2 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं सुजुकी एक्सेस ने मार्च 2022 में 36 फीसदी की छलांग लगाई है, क्योंकि मार्च 2022 में इसकी 31,097 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं मार्च 2021 में यह आंकड़ा 48,678 यूनिट का था।

टीवीएस मोटर कंपनी ने मार्च 2022 में एनटॉर्क की कुल मिलाकर 23,824 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 26,851 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 11 फीसदी की गिरावट है। वहीं होंडा ने पिछले महीने डियो की कुल मिलाकर 16,501 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 22,677 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 27 फीसदी की गिरावट है।

टॉप 10 मॉडल मार्च 2022 मार्च 2021
1. होंडा एक्टिवा (-19%) 1,60,631 1,99,208
2. टीवीएस जूपिटर (-2%) 55,813 57,206
3. सुजुकी एक्सेस (36%) 31,097 48,678
4. टीवीएस एनटॉर्क (-11%) 23,824 26,851
5. होंडा डियो (-27%) 16,501 22,677
6. हीरो प्लेजर (-46%) 15,498 28,516
7. सुजुकी एवेनिस 9,815
8. सुजुकी बर्गमैन (-1%) 8,975 9,037
9. यामाहा RayZR (-23%) 6,341 8,272
10. टीवीएस Pep+ (-21%) 6,024 7,914

वहीं हीरो मोटोकॉर्प ने मार्च 2022 में प्लेजर की कुल मिलाकर 15,498 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 28,516 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 46 फीसदी की गिरावट है। वहीं सुजुकी ने एवेनिस की पिछले महीने कुल मिलाकर 9,815 यूनिट की बिक्री की है। सुजुकी ने पिछले साल के फेस्टिव सीजन में एवेनिस को लॉन्च किया था।

वहीं हाल ही में एवेनिस 125 के स्टैंडर्ड वर्जन को लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 86,500 रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस तरह स्पष्ट है कि इसे देश में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। वहीं सुजुकी ने बर्गमैन की 1 फीसदी की गिरावट के साथ 8,975 यूनिट की बिक्री की है, जबकि मार्च 2021 में इसकी 9,037 यूनिट की बिक्री हुई थी। कंपनी भारत में बर्गमैन के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी लॉन्च करने की योजना बना रही है।यामाहा मोटर इंडिया ने मार्च 2022 के महीने में RayZR की कुल मिलाकर 6,341 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 8,272 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 23 फीसदी की गिरावट है। वहीं टीवीएस ने पिछले महीने Pep+ की कुल 6,024 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 7,914 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 21 फीसदी की गिरावट है।