जनवरी 2022 की बिक्री में टॉप 10 स्कूटर – एक्टिवा, जुपिटर, एनटॉर्क, बर्गमैन, फैसिनो

tvs ntorq race xp1

जनवरी 2022 में होंडा एक्टिवा 1,43,234 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा है

जनवरी 2022 का महीना मोटरसाइकिल सेगमेंट के साथ-साथ स्कूटर सेगमेंट के लिए भी गिरावट वाला रहा और लगभग सभी कंपनियों ने अपनी मॉडलों की बिक्री में गिरावट देखी है। पिछले महीने टॉप 10 में शामिल रहे कुल स्कूटरों की 3,21,079 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 4,12,033 यूनिट के मुकाबले 22.07 फीसदी की गिरावट है।

हालाँकि इसके बाद भी होंडा एक्टिवा ने जनवरी 2022 में 1,43,234 य़ूनिट की बिक्री के साथ अपना दबदबा जारी रखा है। हालांकि जनवरी 2021 में एक्टिवा की 2,11,660 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 32.33 फीसदी की गिरावट है। वहीं टीवीएस जुपिटर जनवरी 2022 में 43,476 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में दूसरे नंबर पर रहा, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 51,952 यूनिट के मुकाबले 16.32 फीसदी की गिरावट है।

इसी तरह सुजुकी एक्सेस की पिछले महीने 42,148 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 45,475 यूनिट के मुकाबले 7.32 फीसदी की गिरावट है, तो वहीं होंडा डियो की पिछले महीने 27,837 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 28,914 यूनिट के मुकाबले 3.72 फीसदी की गिरावट है।

टॉप 10 स्कूटर जनवरी 2022 जनवरी 2021
1. होंडा एक्टिवा (-32.33%) 1,43,234 2,11,660
2. टीवीएस जुपिटर (-16.32%) 43,476 51,952
3. सुजुकी एक्सेस (-7.32%) 42,148 45,475
4. होंडा डियो (-3.72%) 27,837 28,914
5. टीवीएस एनटॉर्क (-23.94%) 21,120 27,766
6. हीरो प्लेज़र (-29.07%) 13,195 18,603
7. सुजुकी बर्गमैन (8.70%) 9,504 8,743
8. यामाहा RayZR (-33.07%) 7,030 10,504
9. सुजुकी Avenis 6,314
10. यामाहा फैसिनो (-26.08%) 6,221 8,416
कुल (-22.07%) 3,21,079 4,12,033

इसी तरह टीवीएस एनटॉर्क की जनवरी 2022 में 21,120 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 27,766 यूनिट के मुकाबले 23.94 फीसदी की गिरावट है, जबकि हीरो प्लेज़र की पिछले महीने 13,195 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 18,603 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 29.07 फीसदी की गिरावट है।

वहीं सुजुकी बर्गमैन 9,504 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में इकलौता ऐसा मॉडल रहा, जिसने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 8.70 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है, क्योंकि जनवरी 2021 में इसकी बिक्री का आकड़ा 8,743 यूनिट का था। वहीं यामाहा RayZR की पिछले महीने 7,030 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 10,504 यूनिट के मुकाबले 33.07 फीसदी की गिरावट है।जनवरी 2022 में सुजुकी एवेनिस 6,314 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 की सूची में नौवें नंबर रहा है, तो वहीं यामाहा फैसिनो की जनवरी 2022 में 6,221 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 8,416 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 26.08 फीसदी की गिरावट है।