फरवरी 2022 की बिक्री में टॉप 10 स्कूटर – एक्टिवा, जुपिटर, डियो, एनटॉर्क, एवेनिस, बर्गमैन

tvs ntorq race xp1

फरवरी 2022 में होंडा एक्टिवा की 1,45,317 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 2,09,389 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 30.60 फीसदी की गिरावट है

भारत में अपना कारोबार कर रही दोपहिया वाहन निर्माताओं ने फरवरी 2022 के लिए अपनी बिक्री के आंकड़ों को जारी कर दिया है। फरवरी 2022 में टॉप 10 में शामिल रहे स्कूटरों की कुल 3,16,744 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 4,16,727 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 23.99 फीसदी की गिरावट है। वहीं जनवरी में कुल 3,18,480 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर मामूली गिरावट है।

फरवरी 2022 में एक बार फिर से होंडा एक्टिवा 1,45,317 की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बनकर उभरा है। हालाँकि फरवरी 2021 में इसकी 2,09,389 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 30.60 फीसदी की गिरावट है। वहीं टीवीएस जुपिटर फरवरी 2022 में 47,092 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में दूसरे नंबर पर रही है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 52,189 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 9.77 फीसदी की गिरावट है।

इसी तरह फरवरी 2022 में सुजुकी एक्सेस की कुल 37,512 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 48,496 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 22.65 फीसदी की गिरावट है। वहीं टीवीएस एनटॉर्क की पिछले महीने कुल 23,061 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 24,555 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 6.08 प्रतिशत की गिरावट है।suzuki access matte black

टॉप 10 स्कूटर फरवरी 2022 फरवरी 2021
1. होंडा एक्टिवा (-30.60%) 1,45,317 2,09,389
2. टीवीएस जुपिटर (-9.77%) 47,092 52,189
3. सुजुकी एक्सेस (-22.65%) 37,512 48,496
4. टीवीएस एनटॉर्क  (-6.08%) 23,061 24,555
5. होंडा डियो (45.03%) 15,487 28,171
6. हीरो प्लेजर (-38.51%)  14,207 23,106
7. सुजुकी एवेनिस  10,382
8. सुजुकी बर्गमैन (1.21%) 8,636 8,533
9. यामाहा RayZR (-39.51%) 8,355 13,812
10. टीवीएस Pep+ (-21%) 6,695 8,476
कुल (-23.99%) 3,16,744 4,16,727

पिछले महीने होंडा डियो की सालाना आधार पर 45.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,487 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि एक साल पहले इसी अवधि के दौरान यह आंकड़ा 28,171 यूनिट का था। वहीं हीरो प्लेजर की फरवरी 2022 में कुल 14,207 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 23,106 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 38.51 फीसदी की गिरावट है।

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने हाल ही में लॉन्च की गई एवेनिस की फरवरी 2022 में कुल मिलाकर 10,382 यूनिट की बिक्री की है, जो जनवरी 2022 में बेची गई 6,314 यूनिट के मुकाबले मासिक आधार पर 64.43 फीसदी की वृद्धि है। वहीं सुजुकी बर्गमैन 8,636 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में आठवें स्थान पर रहा है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 8,533 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 1.21 फीसदी की वृद्धि है।suzuki avenis 125-4वहीं यामाहा RayZR की पिछले महीने 8,355 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 13,812 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 39.51 फीसदी की गिरावट है। वहीं सूची में अंतिम स्थान टीवीएस Pep+ को 6,695 यूनिट के साथ मिला है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 8,476 यूनिट के मुकाबले 21 फीसदी की गिरावट है।