भारत में 10 सबसे सुरक्षित कारें (ग्लोबल NCAP टेस्टेड) ​​- XUV300 से Ertiga तक

ग्लोबल NCAP भारत के लिए सुरक्षित कारें (Safer Cars for India) प्रोग्राम ने हमारे बाजार के लिए सुरक्षित कारों के उत्पादन के साथ-साथ सुरक्षा मानकों को निर्धारित करने पर जोर देने के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई हैं।

भारत में कार के साथ केवल सामान्य फीचर्स ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि सेफ्टी फीचर्स का होना और क्रैश मानदंडो पर खरा उतरना भी है। हाल के दिनों में वाहनों के साथ सेफ्टी मानदंड सबसे महत्वपूर्ण ट्रेंड बन गया है और लोग कार खरीदने से पहले उसके सेफ्टी फीचर्स पर गंभीरता से विचार अवश्य करते हैं। यही वजह है कि लोग सक्रिय सुरक्षा सुविधाओं से लैस या रेंज-टॉपिंग वेरिएंट को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं।

भारत में साल 2014 में ग्लोबल एनसीएपी (न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम) के तहत सेफ कार्स फॉर इंडिया की शुरूआत हुई थी, जिसने न केवल वाहनों की सेफ्टी पर जोर दिया, बल्कि भारत सरकार का ध्यान भी इस ओर आकर्षित किया। लिहाजा सरकार ने वाहनों की सुरक्षा पर ध्यान दिया और देश में बिकने वाली कारों के लिए ज्यादा कठिन क्रैश मानदंड और सेफ्टी आवश्यकताओं पर जोर दिया।

साल 2014 से ग्लोबल NCAP ने इस अभियान के तहत भारतीय कारों की टेस्टिंग की शुरूआत की और वाहन निर्माताओं को भी नए सुरक्षा मानकों को अपनाने के लिए मजबूर किया। हम नीचे आपको उन 10 भारतीय कारों की सूची बता रहे हैं जिन्हें ग्लोबल एनसीएपी के क्रैश टेस्ट में सर्वोच्च सुरक्षा रेटिंग प्राप्त हुई है-

S. No.Car testedAdult Occupant Protection RatingChild Occupant Protection Rating
1Mahindra XUV3005 stars (16.42/17)4 stars (37.44/49)
2Tata Altroz5 stars (16.13/17)3 stars (29/49)
3Tata Nexon5 stars (16.06/17)3 stars (25/49)
4Honda Amaze4 stars (14.08/17)1 star (8.16/49)
5Mahindra Marazzo4 stars (12.85/17)2 stars (22.22/49)
6Volkswagen Polo4 stars (12.54/17)3 stars (29.91/49)
7Tata Tiago/Tigor4 stars (12.52/17)3 stars (34.15/49)
8Maruti Suzuki Vitara Brezza4 stars (12.51/17)2 stars (17.93/49)
9Ford Aspire3 stars (10.49/17)2 stars (14.22/49)
10Maruti Suzuki Ertiga3 stars (9.25/17)3 stars (25.16/49)

TATA altroz ncap1

उपर्युक्त कारों की लिस्ट देखते हुए कहा जा सकता है कि क्रैश मानदंडो को पूरा करने वाली कई कारें भारतीय निर्माताओं द्वारा बनाई गई हैं, जो कि वास्तव में किसी भारतीय के लिए गर्व की बात है। इस लिस्ट में महिंद्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300) ने एडल्ट एक्यूपेंट प्रोटेक्शन रेटिंग के लिए 5स्टार और चाइल्ड एक्यूपेंट प्रोटेक्शन रेटिंग के लिए 4 स्टार प्राप्त किया है। इसी तरह टाटा अल्ट्रोज़ (Tata Altroz) और टाटा नेक्सन (Tata Nexon) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर सुरक्षित हैं। दोनों कारों को 5 स्टार 3 स्टार मिले हैं।

लिस्ट में चौथे स्थान पर होंडा अमेज़ (Honda Amaze) है, जिसे ‘अफ्रीका के लिए सुरक्षित कार’ अभियान के तहत टेस्ट किया गया था। इस मॉडल का प्रोडक्शन भारत में भी किया गया है और यहां बिकने वाले इस मॉडल को कई सेफ्टी फीचर्स मिले हैं। होंडा अमेज एडवांस ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन रेटिंग में 4 स्टार और 1 स्टार स्कोर पाने में कामयाब रही है।

Mahindra-Marazzo-Is-The-First-India-Made-MPV-To-Get-4-Stars-In-Global-NCAP

इसके बाद महिन्द्रा मराजो (Mahindra Marazzo) ने क्रमशः 4 स्टार और 2 स्टार पाकर पांचवा स्थान प्राप्त किया, जबकि फॉक्सवैगन पोलो (Volkswagen Polo) छठवें स्थान पर रही, जिसे क्रमशः 4 स्टार और 3 स्टार मिला। इसी तरह सातवें स्थान पर रहने वाली टाटा टियागो/टिगोर (Tata Tiago/Tigor) को 4 और 3 स्टार मिले हैं।

मारूति विटारा ब्रेजा (Maruti Suzuki Vitara Brezza) क्रमशः 4 स्टार और 2 स्टार प्राप्त करके आठवें स्थान पर रही, जबकि फोर्ड एस्पायर (Ford Aspire) 3 और 2 स्टार के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया। दसवां स्थान मारूति सुजुकी एर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) को मिला है, जिसे क्रमशः 3 स्टार और 3 स्टार मिले हैं।