मार्च 2021 की बिक्री में टॉप 10 MPVs – Ertiga, Innova, Bolero, Vellfire

Toyota Innova Crysta

मार्च 2021 में एमपीवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी एर्टिगा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही और इसकी 9,303 यूनिट की बिक्री हुई

एमपीवी स्पेस में मारुति सुजुकी एर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) लंबे समय से राज कर रही है और मार्च 2021 के परिदृश्य में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। मार्च 2021 में इस सात-सीटर कार की कुल 9,303 यूनिट की बिक्री बिक्री की गई है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 3,969 यूनिट थी। इस तरह एर्टिगा की बिक्री की में सलाना आधार पर 134 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

लिस्ट में दूसरा स्थान महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) को मिला, बोलेरो लगभग दो दशकों से भारतीय बाजार में बिक्री पर है और यह अभी भी ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। बोलेरो बिना किसी पर्याप्त अपडेट के बहुत लंबे समय से बिक्री पर है, हालांकि अब महिंद्रा बोलेरो नियो के रूप में फेसलिफ्टेड टीयूवी 300 को रिब्रांड किया जा रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मौजूदा मॉडल का क्या होगा।

बोलेरो की पिछले महीने 8,905 यूनिट बेची गई, जो कि 2020 में इसी महीने के दौरान 2,080 यूनिट थी। इस तरह बोलेरो की बिक्री में सालाना आधार पर 328 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई हुई। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta) 5,743 यूनिट के साथ तीसरे स्थान पर रही, जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 3,810 यूनिट थी। उल्लेखनीय है कि एमपीवी को पिछले साल के अंत में मामूली अपडेट मिला था।

Mahindra Bolero

Model March 2021 Sales March 2020 Sales
1. Maruti Suzuki Ertiga (134%) 9,303 3,969
2. Mahindra Bolero (328%) 8,905 2,080
3. Toyota Innova (50.7%) 5,743 3,810
4. Renault Triber (151%) 4,133 1,644
5. Maruti XL6 (37.8%) 3,062 2,221
6. Mahindra Marazzo (1008%) 255 23
7. Toyota Vellfire (-32.2%) 65 96
8. Kia Carnival (-96%) 45 1,117
9. Datsun Go+ (150%) 30 12

रेनो इंडिया की आक्रामक मूल्य सीमा के कारण भारतीय बाजार में रेनो क्विड (Renault Kwid), रेनो ट्राइबर और हाल ही में लॉन्च की गई रेनो काइगर की मांग बनी हुई है। यह तीनों कारें एक ही डिजाइन दर्शन को फालो करती हैं। पिछले महीने रेनो ट्राइबर (Renault Triber) एमपीवी की 4,133 यूनिट बेची गई, जो कि साल 2020 में 1,644 यूनिट था और यह सालाना आधार पर 151 फीसदी की वृद्धि है।

मारुति सुजुकी एर्टिगा का ज्यादा प्रीमियम एडिशन मारूति सुजुकी XL6 (Maruti XL6) की मार्च 2021 में 3,062 यूनिट बेची गई, जो कि पिछले साल इसी अवधि में 2,221 यूनिट था। इस तरह कार की बिक्री में 37.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है, जबकि छठे स्थान पर महिंद्रा मराज़ो (Mahindra Marazzo) रही और इसकी 255 यूनिट बेची गई, जो कि सालाना आधार पर 1,008 प्रतिशत की वृद्धि है।

Renault Triber_

लिस्ट में अगला स्थान टोयोटा वेलफायर (Toyota Vellfire) को 65 यूनिट के साथ मिला और इसकी बिक्री में 32.2 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले साल इसकी 96 यूनिट बिकी थी, जबकि किआ कार्निवाल की बिक्री में 96 प्रतिशत की गिरावट आई है और इसकी 1,117 यूनिट के मुकाबले केवल 45 यूनिट की बिक्री हुई। इसके बाद डैटसन गो प्लस (Datsun Go+) की 30 यूनिट 150 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बेची गई, जो कि पिछले साल केवल 12 यूनिट थी।