जून 2021 में मारूति सुजुकी एर्टिगा 9,920 यूनिट के साथ भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी रही, जो कि पिछले साल के 3,306 यूनिट के मुकाबले 200 फीसदी की वृद्धि है
मारूति सुजुकी एर्टिगा ने एमपीवी सेगमेंट में जून 2021 की बिक्री में अपना दबदबा बरकरार रखा और यह एक बार फिर से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी बनकर उभरी है। मारूति सुजुकी ने जून 2021 में एर्टिगा की 9,920 यूनिट की बिक्री की है, जो कि पिछले साल यानि जून 2020 में बेची गई 3,306 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 200 फीसदी की वृद्धि है।
मारूति सुजुकी एर्टिगा ने मासिक आधार पर भी 268 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है, क्यूंकि मई 2021 में इसकी 2,694 यूनिट बेचीं गई थी। वहीं महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने कार बोलेरो की जून 2021 में 74 फीसदी की वृद्धि के साथ 5,744 यूनिट की बिक्री हुई, जो कि जून 2020 में 3,292 यूनिट थी।
बोलेरो ने मासिक आधार पर भी अपनी बिक्री में 63 फीसदी की वृद्धि देखी है, मई 2021 में इसकी 3,517 यूनिट बेचीं गई थी। लिस्ट में तीसरा स्थान एर्टिगा के प्रीमियम वर्जन मारूति सुजुकी एक्सएल6 को 3,978 यूनिट के साथ मिला है। इसके मुकाबले जून 2020 में एक्सएल6 की 1,198 यूनिट बेचीं गई थी, जो कि सालाना आधार पर 232 फीसदी की वृद्धि है, जबकि मई 2021 में एक्सल6 की 782 यूनिट बेची गई थी, जो कि मासिक आधार पर 409 फीसदी की वृद्धि है।

| मॉडल | जून 2021 | जून 2020 |
| 1. मारुति सुजुकी एर्टिगा (200%) | 9,920 | 3,306 |
| 2. महिंद्रा बोलेरो (74%) | 5,774 | 3,292 |
| 3. मारुति एक्सएल6 (232%) | 3,978 | 1,198 |
| 4. टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (43%) | 2,973 | 2,085 |
| 5. रेनो ट्राइबर (-13%) | 1,790 | 2,064 |
| 6. किआ कार्निवल(222%) | 503 | 161 |
| 7. महिंद्रा मराज़ो | 402 | 0 |
| 8. टोयोटा वेलफायर (29%) | 63 | 49 |
| 9. डैटसन गो प्लस (-76%) | 12 | 52 |
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के फेसलिफ्ट वर्जन को पिछले साल के अंत में लॉन्च किया गया था और जून 2021 की बिक्री में इसे सूची में चौथा स्थान मिला है। टोयोटा ने जून 2021 में इनोवा क्रिस्टा की 2,973 यूनिट बेची थी, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 2,085 यूनिट थी। इस तरह सालाना आधार पर इस एमपीवी की बिक्री में 43 फीसदी की वृद्धि हुई है। कंपनी ने मई में इसकी केवल 20 यूनिट बेची थी, जो कि मासिक आधार पर 14765 फीसदी की भारी भरकम वृद्धि है।
वहीं रेनो ट्राइबर ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 13 फीसदी की गिरावट देखी है, क्योंकि जून 2021 में इसकी केवल 1,790 यूनिट बेचीं गई है, जो कि जून 2020 में 2,064 यूनिट थी। हालांकि ट्राइबर ने मई 2021 में बेची गई 524 यूनिट के मुकाबले मासिक आधार पर 242 फीसदी की भारी वृद्धि दर्ज की है। किआ कार्निवल जून 2021 में 503 यूनिट के साथ छठे स्थान पर रही, जबकि जून 2020 में इसकी केवल 161 यूनिट की बिक्री हुई थी।

इस तरह कॉर्निवल ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 222 फीसदी की वृद्धि और मई 2021 में बेची गई 146 यूनिट के मुकाबले मासिक आधार पर 245 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। महिंद्रा मराजो की जून 2021 में 402 यूनिट बेची गई, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में इसकी एक भी यूनिट नहीं बेची गई थी। वहीं मई 2021 में मराजो की 60 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि मासिक आधार पर 570 फीसदी की वृद्धि है।
टोयोटा ने जून 2021 में 29 फीसदी की वृद्धि के साथ वेलफायर की 63 यूनिट बेचीं है, जो कि जून 2020 में 49 यूनिट थी। हालांकि मई 2021 में इसकी केवल 1 यूनिट बेची गई थी, जो कि मासिक आधार पर 6200 फीसदी की वृद्धि है। इसी तरह डैटसन गो प्लस 12 यूनिट के साथ सबसे आखिरी पायदान पर रही, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 52 यूनिट थी। इस तरह सालाना आधार पर पर इसमें 76 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि मई 2021 में गो प्लस की एक भी यूनिट नहीं बिकी थी।