
वित्त वर्ष 2022 में हीरो स्प्लेंडर 26,65,386 यूनिट की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 35.49 फीसदी रही है
भारत में मोटरसाइकिल बाजार में भारी संख्या में होने के बावजूद हाल के दिनों में बिक्री में काफी गिरावट देखी गई है, जिसकी वजह हेल्थ क्राइसिस से लेकर सेमीकंडक्टर की वैश्विक कमी रही है। हालाँकि इसके बाद भी वित्त वर्ष 2022 में मोटरसाइकिलों की उल्लेखनीय बिक्री हुई है और टॉप 10 में हीरो मोटोकॉर्प की 4, बजाज की 3 मोटरसाइकिलें शामिल रहीं, जबकि होंडा, टीवीएस और रॉयल एनफील्ड की 1-1 मोटरसाइकिल शामिल रही।
वित्त वर्ष 2022 में टॉप 10 में शामिल रही मोटरसाइकिलों की कुल मिलाकर 75,10,481 यूनिट की बिक्री हुई है, जो वित्त वर्ष 2021 में बेची गई 84,28,957 यूनिट के मुकाबले 10.90 प्रतिशत की गिरावट है। वित्त वर्ष 2022 में हीरो स्प्लेंडर ने कुल 26,65,386 यूनिट की बिक्री के साथ अपना दबदबा बरकरार रखा, जो वित्त वर्ष 2021 में बेची गई 24,61,172 यूनिट के मुकाबले 8.30 प्रतिशत की वृद्धि है। स्पलेंडर की कुल बाजार हिस्सेदारी 35.49 फीसदी रही है।
वहीं वित्त वर्ष 2022 में हीरो एचएफ डीलक्स 11,65,163 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर रही है, जो वित्त वर्ष 2021 में बेची गई 16,61,735 यूनिट के मुकाबले 29.88 प्रतिशत की गिरावट है। इसकी बाजार हिस्सेदारी 15.51 प्रतिशत की रही। वहीं होंडा सीबी शाइन की बिक्री 11.48 प्रतिशत बढ़कर 11,01,684 यूनिट की रही, जबकि वित्त वर्ष 2021 में यह आंकड़ा केवल 9,88,201 यूनिट का था और इसकी बाजार हिस्सेदारी 14.67 फीसदी रही।
| टॉप 10 मोटरसाइकिल | वित्त वर्ष 2022 | वित्त वर्ष 2021 |
| 1. हीरो स्प्लेंडर (8.30) | 26,65,386 | 24,61,172 |
| 2. हीरो एचएफ डीलक्स (-29.88) | 11,65,163 | 16,61,735 |
| 3. होंडा सीबी शाइन (11.48) | 11,01,684 | 9,88,201 |
| 4. बजाज पल्सर (-17.86) | 7,77,044 | 9,45,978 |
| 5. बजाज प्लेटिना (27.49) | 5,75,847 | 4,51,685 |
| 6. टीवीएस अपाचे (-0.01) | 3,25,598 | 3,25,644 |
| 7. हीरो ग्लैमर (-38.87) | 2,82,993 | 4,62,914 |
| 8. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (-25.90) | 2,67,611 | 3,61,140 |
| 9. बजाज सीटी (-31.99) | 1,92,483 | 2,83,027 |
| 10. हीरो पैशन (-67.86) | 1,56,672 | 4,87,461 |
| कुल (-10.90) | 75,10,481 | 84,28,957 |
बजाज ऑटो ने वित्त वर्ष 2022 में पल्सर की कुल मिलाकर 7,77,044 यूनिट की बिक्री की है, जो वित्त वर्ष 2021 में बेची गई 9,45,978 यूनिट के मुकाबले 17.86 प्रतिशत की गिरावट है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 10.35 फीसदी रही। वहीं प्लेटिना की कुल 5,75,847 यूनिट की बिक्री हुई है, जो वित्त वर्ष 2021 में बेची गई 4,51,685 यूनिट के मुकाबले 27.49 प्रतिशत की वृद्धि है और प्लेटिना की बाजार हिस्सेदारी 7.67 प्रतिशत रही।
वहीं टीवीएस मोटर कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 में अपाचे की कुल 3,25,598 यूनिट की बिक्री की है, जो वित्त वर्ष 2021 में बेची गई 3,25,644 यूनिट के मुकाबले केवल 0.01 प्रतिशत की गिरावट है। अपाचे की वित्त वर्ष 2022 में कुल बाजार हिस्सेदारी 4.34 प्रतिशत रही। वहीं हीरो ग्लैमर की बिक्री वित्त वर्ष 2022 में 38.87 प्रतिशत घटकर 2,82,993 यूनिट रही, जो वित्त वर्ष 2021 में 4,62,914 यूनिट थी। इसकी बाजार हिस्सेदारी 3.77 फीसदी रही।
इसी प्रकार रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की वित्त वर्ष 2022 में भारत में बाजार हिस्सेदारी 3.56 प्रतिशत रही और इसकी कुल 2,67,611 यूनिट की बिक्री हुई, जो वित्त वर्ष 2021 में बेची गई 3,61,140 यूनिट के मुकाबले 25.90 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं बजाज सीटी 1,92,483 यूनिट की बिक्री के साथ नौवें नंबर पर रही है, जो वित्त वर्ष 2021 में बेची गई 2,83,027 यूनिट के मुकाबले 31.99 प्रतिशत की गिरावट है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 2.56 फीसदी रही।
वहीं हीरो मोटोक़ॉर्प ने वित्त वर्ष 2022 में पैशन की कुल मिलाकर 1,56,672 यूनिट की बिक्री की है, जो वित्त वर्ष 2021 में बेची गई 4,87,461 यूनिट के मुकाबले 67.86 प्रतिशत की गिरावट है। वित्त वर्ष 2022 में पैशन की बाजार हिस्सेदारी 2.9 फीसदी रही। इस तरह स्पलेंडर, सीबी शाइन और प्लेटिना रेंज ही ऐसी बाइक रही, जिनकी बिक्री में वृद्धि दर्ज हुई है, जबकि बाकी सबने अपनी बिक्री में गिरावट दर्ज की है।