फरवरी 2022 की बिक्री में टॉप 10 मोटरसाइकिलें – स्प्लेंडर, पल्सर, क्लासिक, अपाचे, रेडर

pulsar-125-3.jpg

फरवरी 2022 में हीरो स्प्लेंडर की 1,93,731 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 2,47,422 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 21.70 फीसदी की गिरावट है

भारत में अपना कारोबार कर रही दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी बिक्री के आंकड़ों को जारी कर दिया है, जहाँ टॉप 10 में से 8 मोटरसाइकिलों की बिक्री में गिरावट आई है। पिछले महीने टॉप 10 में शामिल रही मोटरसाइकिलों की कुल 5,39,547 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 7,23,290 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 25.40 फीसदी की गिरावट है।

फरवरी 2022 में हीरो स्प्लेंडर एक बार फिर से 1,93,731 यूनिट की बिक्री के साथ देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनकर उभरी है। हालाँकि फरवरी 2021 में इसकी 2,47,422 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 21.70 फीसदी की गिरावट है। वहीं होंडा सीबी शाइन 81,700 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जो फऱवरी 2021 में बेची गई 1,15,970 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 29.55 फीसदी की गिरावट है।

इसी तरह हीरो एचएफ डीलक्स की फरवरी 2022 में कुल 75,927 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 1,26,309 यूनिट के मुकाबले 39.89 फीसदी की गिरावट है। वहीं बजाज पल्सर की पिछले महीने कुल 54,951 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 81,454 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 32.54 फीसदी की गिरावट है।

टॉप 10 मोटरसाइकिलें फरवरी 2022 फरवरी 2021
1. हीरो स्प्लेंडर (-21.70) 1,93,731 2,47,422
2. होंडा सीबी शाइन (-29.55) 81,700 1,15,970
3. हीरो एचएफ डीलक्स (-39.89) 75,927 1,26,309
4. बजाज पल्सर (-32.54) 54,951 81,454
5. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (-16.50 ) 30,082 36,025
6. बजाज प्लेटिना (-37.05) 29,124 46,264
7. हीरो ग्लैमर (0.11) 27,406 27,375
8. टीवीएस अपाचे (-48.30) 16,406 31,735
9. होंडा ड्रीम (44.15) 15,476 10,736
10. टीवीएस रेडर 14,744
कुल (-25.40) 5,39,547 7,23,290

इसी तरह फरवरी 2022 में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की 30,082 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फऱवरी 2021 में बेची गई 36,025 यूनिट के मुकाबले 16.50 फीसदी की गिरावट है। वहीं बजाज ने पिछले महीने प्लेटिना की 29,124 यूनिट की बिक्री की है, जो पिछले साल के इसी महीने में बेची गई 46,264 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 37.05 फीसदी की गिरावट है।

हीरो मोटोकॉर्प ने फरवरी 2022 में ग्लैमर की कुल 27,406 यूनिट की बिक्री की है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 27,375 यूनिट के मुकाबले 0.11 फीसदी की मामूली वृद्धि है। वहीं टीवीएस अपाचे की पिछले महीने 16,406 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 31,735 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 48.30 फीसदी की गिरावट है।वहीं होंडा ड्रीम मोटरसाइकिल को 15,476 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में नौवां स्थान मिला है, जो फरवरी 2021 में बेचीं गई 10,736 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 44 फीसदी की वृद्धि है। वहीं पिछले साल के फेस्टिव सीजन में लॉन्च हुई टीवीएस रेडर की फरवरी 2022 में कुल मिलाकर 14,744 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि इसकी अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है।