अक्टूबर 2021 की बिक्री में टॉप 10 मोटरसाइकिलें – स्प्लेंडर, पल्सर, अपाचे, क्लासिक 350

2021 Royal Enfield Classic 350

अक्टूबर 2021 में हीरो स्पलेंडर 2,67,821 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही है

हाल के महीनों में दोपहिया वाहनों की बिक्री में वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर चिप्स की कमी के कारण उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है, जिसका असर मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी देखा गया है। अक्टूबर 2021 में टॉप 10 में शामिल रही मोटरसाइकिलों की 8,43,622 यूनिट बिक्री हुई है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 10,72,685 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 21.35 प्रतिशत की गिरावट है।

हालांकि बिक्री में गिरावट के बाद भी हीरो स्प्लेंडर सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनकर उभरी है। स्पलेंडर की अक्टूबर 2021 में 2,67,821 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल अक्टूबर 2020 में 3,15,798 यूनिट थी। इस तरह इस बाइक की बिक्री में सालाना आधार पर 15.19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले महीने 1,64,311 यूनिट की बिक्री के साथ हीरो एचएफ डीलक्स दूसरे स्थान पर रही, जो कि पिछले साल अक्टूबर 2020 में बेची गई 2,33,061 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 29.50 प्रतिशत की गिरावट है। होंडा ने अक्टूबर 2021 में सीबी शाइन की 1,13,554 यूनिट की बिक्री की है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 1,18,547 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 4.21 प्रतिशत की गिरावट है।

टॉप 10 मोटरसाइकिल (YoY) अक्टूबर 2021 अक्टूबर 2020
1. हीरो स्प्लेंडर (-15.1%) 2,67,821 3,15,798
2. हीरो HF डीलक्स (-29.5%) 1,64,311 2,33,061
3. हौंडा CB शाइन (-4.2%) 1,13,554 1,18,547
4. बजाज पल्सर (-37.4%) 86,500 1,38,218
5. बजाज प्लेटिना (37.9%) 84,109 60,967
6. टीवीएस अपाचे (-2.7%) 39,799 40,943
7. हीरो ग्लैमर (-67.2%) 25,663 78,439
8. हौंडा ड्रीम (-0.6%) 22,407 22,542
9. टीवीएस स्पोर्ट (-11.1%) 19,730 22,217
10. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (-52.9%) 19,728 41,953

बजाज ने अक्टूबर में पल्सर रेंज की कुल 86,500 यूनिट की बिक्री की है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 1,38,218 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 37.42 प्रतिशत की गिरावट है। हालांकि बजाज प्लेटिना की पिछले महीने 84,109 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 60,967 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 38 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि है।

वहीं टीवीएस ने अपाचे मोटरसाइकिल की पिछले महीने 39,799 यूनिट की बिक्री की है, जो कि 2.79 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 40,943 यूनिट का था। हीरो इस साल अक्टूबर 2021 में ग्लैमर की 25,663 यूनिट बेचने में सफल रही जो कि सालाना आधार पर 67.28 फीसदी की गिरावट है, क्योंकि अक्टूबर 2020 में इसकी 78,439 यूनिट की बिक्री हुई थी।अक्टूबर 2021 में होंडा ड्रीम की 22,407 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 22,542 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर केवल 0.60 यूनिट की गिरावट है। वहीं टीवीएस स्पोर्ट की 11.21 फीसदी की गिरावट के साथ 19,730 यूनिट बिकी है, जो कि अक्टूबर 2020 में 22,217 यूनिट थी। इसी तरह रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की पिछले महीने 19,728 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 41,953 यूनिट के मुकाबले 52.98 फीसदी की गिरावट है।